×

ENG VS SL T20 World Cup 2026: सुपर-8 में इंग्लैंड की धमाकेदार शुरुआत, श्रीलंका को 51 रन से हराया

England vs Srilanka Live Scorecard and Updates

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 22, 2026 6:32 PM IST

ENG VS SL T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने सुपर-8 में जीत के साथ शुरुआत की है. रविवार को खेले गए मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से हरा दिया.

इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन बनाए. फिल साल्ट ने 40 बॉल में 62 रन की पारी खेली. वहीं विल जैक्स ने 14 बॉल में 21 रन का योगदान दिया. श्रीलंका की टीम इसके जवाब में 16.4 ओवर में 95 रन पर ढेर हो गई. दासुन शनाका ने सबसे ज्यादा 30 रन की पारी खेली. विल जैक्स ने तीन विकेट लिए. जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट लिए.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/