×

ENG vs WI, 2nd Test, Live Streaming: थोड़ी देर में होगा टॉस, पहले दिन 83 ओवर फेंके जाएंगे

England vs Wes Indies 2nd Test Live Streaming: तीन मैचों की सीरीज में जेसन होल्डर की अगुआई वाली मेहमान विंडीज टीम 1-0 से आगे है

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - July 16, 2020 4:30 PM IST

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीमों के बीच ओल्ड ट्रेफर्ड में गुरुवार से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में बारिश के कारण अब तक टॉस  नहीं हाे सका है। टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे निर्धारित था। टॉस अब भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे होगा। दिन के कुल ओवरों में भी कटौती की गई है। पहले दिन 90 की जगह 83 ओवर फेंके जाएंगे। यानी सात ओवर की कटौती की गई है।


England vs Windies, Manchester test Live Streaming, Telecast: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीमों के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 16 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा. जेसन होल्डर की अगुआई वाली कैरेबियाई टीम इस समय #raisethebat सीरीज में 1-0 से आगे है.

इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर ये है कि उसके नियमित कप्तान जो रूट इस मैच के जरिए टीम में वापसी करेंगे जो अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे. जो डेनली का बाहर होना तय है जबकि जैक क्राउली अपना स्थान बचाने में सफल रहेंगे. विंडीज टीम इस टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने की कोशिश करेगी वहीं मेजबान टीम बराबरी के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

आइए जानते हैं इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के बारे में अधिक जानकारी :-

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज 2020 लाइव – कब और कहां खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच

पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट (साउथैम्पटन ) : 8-12 जुलाई ; विंडीज ने 4 विकेट से जीता.

दूसरा टेस्ट (मैनचेस्टर): 16-20 जुलाई

तीसरा टेस्ट (मैनचेस्टर): 24-28 जुलाई

कितने बचे शुरू होगा इंग्लैंड और विंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच ?

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 16 जुलाई 2020 यानी गुरुवार से भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.

कहां देख सकते हैं इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव?

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोटर्स चैनल्स सोनी सिक्स, सोनी सिक्स एचडी, सोनी टेन स्पोटर्स 1 और सोनी टेन स्पोटर्स 1 एचडी पर देख सकते हैं.

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच का लाइ स्ट्रीमिंग कहां देखें ?

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख सकते हैं.