This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
England vs West Indies 2nd Test : जानें, कैसा होगा दूसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन, ऐसा रहेगा मौसम
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला जाएगा
Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - July 15, 2020 2:48 PM IST

England vs West Indies 2nd Test : जेसन होल्डर (Jason Holder) की अगुआई वाली वेस्टइंडीज की टीम गुरुवार से मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड को हराकर 3 मैचों की सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. यदि यह सीरीज ड्रॉ पर खत्म होती है तो इसका मतलब है कि विज्डन ट्रॉफी (Wisdon Trophy) कैरेबियाई टीम के पास ही रहेगी जिसने पिछले वर्ष अपने घर में इसे जीता था.
साउथैम्प्टन में खेला गया सीरीज का पहला टेस्ट मैच में मेहमान विंडीज ने 4 विकेट से अपने नाम किया था. मेजबान टीम दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतर सकती है. टीम के नियमित कप्तान जो रूट की वापसी होगी जो अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं थे.
इंग्लैंड ने साउथैम्प्टन टेस्ट में अपने अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को ड्रॉप कर दिया था और युवा पेसर जोफ्रा आर्चर व मार्क वुड को टीम में शामिल किया था.
ऐसा रहेगा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज (England vs West Indies 2nd Test)के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में मौसम का हाल
शुरुआती कुछ दिन बारिश के कारण खेल प्रभावित होगा. इसके बाद मैनचेस्टर में धूपी खिली रहेगी. टेस्ट मैच के पहले दिन आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. इसके बाद फैंस बिना किसी रूकावट के टेस्ट मैच की उम्मीद कर सकते हैं.
पिच रिपोर्ट (Pitch Report)
ओल्ड ट्रेफर्ड की पिच रोस बाउल के मुकाबले तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी मददगार साबित हो सकती है. इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट स्टुअर्ट ब्रॉर्ड को प्लेइंग इलेवन में वापस ला सकता है. इस तरह की पिचों पर ब्रॉड सफल हो सकते हैं.
संभावित इलेवन (Probable XI)
इंग्लैंड XI :
रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिब्ले, जो रूट (कप्तान), जैक क्राउली, बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डोमिनिक बेस, जोफ्राआर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन.
वेस्टइंडीज XI :
जॉन कॉम्पबेल, क्रेग ब्रेथवेट, शाई होप, समर ब्रूक्स, जर्मेन ब्लैकवुड, रोस्टन चेज, शेन डोरिच (विकेटकीपर), जेसन होल्डर (कप्तान), अल्जारी जोसफ, केमार रोच, शेनन गैब्रियल.
