ENG vs WI: रोच का शिकार बने बेन स्‍टोक्‍स, चाय काल तक इंग्‍लैंड- 131/4

वेस्‍टइंडीज ने इंग्‍लैंड को टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया.

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 24, 2020, 09:12 PM IST

Published On Jul 24, 2020, 09:12 PM IST

Last UpdatedJul 24, 2020, 09:12 PM IST

मैनचेस्‍टर टेस्‍ट (Manchester Test) के तीसरे दिन इंग्‍लैंड ने (England vs West Indies) चायकाल (Lunch Report) तक चार विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए हैं. इस सेशन में मेजबान टीम ने उपकप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स  20(43) और सेट बल्‍लेबाज रोरी बर्न्‍स 57(147) के विकेट गंवाए.

चायकाल की घोषणा होने तक मैदान पर ओली पोप 24 और जोस बटलर दो रन बनाकर खेल रहे थे. लंच तक इंग्‍लैंड का स्‍कोर 66/2 था. बेन स्‍टोक्‍स सलामी बल्‍लेबाज बर्न्‍स के साथ मोर्चा संभाले हुए थे. दोनों के बीच 45 रन की साझेदारी बनी. केमार रोच ने स्‍टोक्‍स को बेहतरीन गेंद पर बोल्‍ड करार चलता किया. अर्धशतक पूरा करने के बाद बर्न्‍स को रोस्‍टन चेस ने आउट किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले लंच तक इंग्‍लैंड ने डोमिनिक सिबले और कप्‍तान जो रूट के विकेट गंवा दिए थे. केमार रोच ने पहले ही ओवर में सिबले को आउट कर वेस्‍टइंडीज को पहली सफलता दिलाई. फिर जो रूट तालमेल की कमी के चलते रन आउट हुए. रोच अबतक दो विकेट ले चुके हैं.

यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है. मैच के निर्णय से ही सीरीज का निर्णय निकलेगा. दोनों टीमें इस वक्‍त सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं. विंडीज के पास 32 साल बाद इंग्‍लैंड को उनके ही घर पर हराने का मौका है.

Editor's Pick