जो रूट ने विश्‍व कप में जड़ा दूसरा शतक, विंडीज पर दर्ज की 8 विकेट से जीत

वेस्‍टइंडीज की टीम 212 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इंग्‍लैंड ने 34वें ओवर में मैच जीत लिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 14, 2019, 09:51 PM IST

Published On Jun 14, 2019, 09:51 PM IST

Last UpdatedJun 14, 2019, 09:51 PM IST

Joe Root AFP

Joe Root @ AFP

साउथम्‍पटन में खेले गए विश्‍व कप 2019 के 19वें मुकाबले में जो रूट की शतकीय पारी की मदद से मेजबान इंग्‍लैंड ने वेस्‍टइंडीज पर आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। रूट ने गेंदबाजी के दौरान भी कमाल दिखाया। उन्‍होंने दो विकेट झटक शिमरोन हेटमेयर और निकोलस पूरन के बीच बन रही अहम साझेदारी को तोड़ा था।

पहली पारी की रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए विंडीज की टीम 45वें ओवर में 212 रन पर ऑलआउट हो गई थी। मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने तीन-तीन विकेट निकाले थे। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान मेजबान टीम ने 34वें ओवर की पहली गेंद पर ही मैच जीत लिया।

सलामी बल्‍लेबाज जोनी बेयरस्‍टो के साथ पारी की शुरुआत करने जो रूट आए। रूट अमूमन नंबर-3 पर खेलने के लिए आते हैं, जबकि जेसन रॉय सलामी बल्‍लेबाज के तौर पर खेलते हैं। रूट और बेयरस्‍टो 45(46) ने पहले विकेट के लिए 95 रन की अहम साझेदारी बनाई। दोनों का विकेट निकालने के लिए विंडीज के गेंदबाज जूझते नजर आए। 15वें ओवर में शैनन गैब्रियल ने इस साझेदारी को तोड़ा। कार्लोस ब्रेथवेट ने उनका कैच पकड़ा। नंबर-तीन पर खेलने के लिए क्रिस वोक्‍स को भेजा गया।

पढ़ें:- PCB के फैसले पर भड़के युसूफ, बोले- खिलाड़ियों को पहले क्‍यों नहीं मिली इजाजत

वोक्‍स ने 54 गेंद पर 40 रन की शानदार पारी खेली। उन्‍होंने रूट के साथ मिलकर 104 रन की साझेदारी निभाई। टीम के 199 रन के स्‍कोर पर वो बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में गैब्रियल की गेंद पर कैच आउट हुए। लक्ष्‍य तक पहुंचने से ठीक पहले रूट ने अपना शतक भी पूरा किया। बेन स्‍टोक्‍स ने छह गेंद पर 10 रन की नाबाद पारी खेली।

Editor's Pick