• Home
  • News
  • ENG vs WI T20 World Cup 2024 Pitch Report How will surface in St Lucia

T20 WC 2024: वेस्टइंडीज- इंग्लैंड मैच में कैसी होगी पिच, प्लेइंग-11 में किसे मिलेगी जगह ?

पिच बल्लेबाजी के लिए मुफीद मानी जा रही है. इसी पिच पर वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को 5 विकेट पर 218 रन पर रोक दिया था. तो यहां भी बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 19, 2024, 08:24 PM IST

Published On Jun 19, 2024, 08:24 PM IST

Last UpdatedJun 19, 2024, 08:24 PM IST

WI VS ENG Pitch

(Image credit- @ragav_x)

सेंट लूसिया. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच जब भी मुकाबला होता है तो ऐसा बहुत कम होता है कि कैरेबियाई टीम को फेवरिट माना जाए. हाल के वक्त में इंग्लैंड ने धमाकेदार खेल दिखाया है. और वेस्टइंडीज की टीम प्रदर्शन उसके अनुरूप नहीं रहा है. टी20 वर्ल्ड कप का पिछला संस्करण जब ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था तब वेस्टइंडीज की टीम सुपर 12 तक भी नहीं पहुंच पाया था. और इंग्लैंड की टीम ने खिताब जीता था. वेस्टइंडीज की टीम तो वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाइ भी नहीं कर पाई थी. और इंग्लैंड की टीम इस टूर्नमेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर यहां पहुंची थी.

हालांकि इस बार वेस्टइंडीज अलग रंग में हैं. अपने घरेलू मैदानों पर उसने दमदार प्रदर्शन किया था. उनके बल्लेबाज रन बना रहे हैं. और गेंदबाज भी अपना काम कर रहे हैं. ज्यादातर मौकों पर वेस्टइंडीज ने दिखाया है कि वह वह इन परिस्थितियों को बेहतर समझती है. जहां भी रन बनाने की संभावना थी, वहां वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया. अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ सेंट लुसिया में उन्होंने खास तौर पर निकोलस पूरन ने खूब बल्ला चलाया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड के सामने वेस्टइंडीज की कड़ी चुनौती

और अब बात करें इंग्लैंड की तो उसके लिए यह टूर्नमेंट अलग रहा है. उम्मीद थी कि उसके साथ ग्रुप में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें हो सकती हैं. सुपर 8 में ये टीमें इंग्लैंड के साथ पहुंच सकती थीं. लेकिन स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच धुलने और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच धुलने के बाद उसके लिए जरूरी था कि ऑस्ट्रेलिया की टीम स्कॉटलैंड को हराए. लेकिन इसके बाद उसने किसी तरह क्वॉलिफाइ किया. इंग्लैंड की टीम नए सिरे सुपर 8 में शुरुआत करेगी. इंग्लैंड की टीम के सामने ऐसी टीम है जो इस टूर्नमेंट में अभी तक कोई मैच नहीं हारी है. और इसके खिलाफ जीत हासिल कर वह अपने हौसले बुलंद करना चाहेगी.

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच छह महीने पहले ही कैरेबियाई धरती पर एक सीरीज हुई थी. पांच टी20 मैचों की इस सीरीज में से हालांकि कोई भी मैच डैरेन सैमी मैदान पर नहीं खेला गया था. इस सीरीज में वेस्टइंडीज ने 3-2 से जीत हासिल की थी. और वेस्टइंडीज की टीम को उसी तरह के इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

कैसी है पिच ?

पिच बल्लेबाजी के लिए मुफीद मानी जा रही है. इसी पिच पर वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को 5 विकेट पर 218 रन पर रोक दिया था. तो यहां भी बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है. मैदान भी बहुत बड़ा नहीं है. एक ओर बाउंड्री 63 मीटर है और दूसरी 72 मीटर. इस विश्व कप में जिन मैदानों पर सबसे ज्यादा रन बने हैं यह उनमें से एक है. छह में से चार बार 180 से ज्यादा का स्कोर इस मैदान पर बना है. यहां तेज गेंदबाजों के लिए उछाल है और स्पिनर्स के लिए बहुत मदद नहीं है.

संभावित XI:

इंग्लैंड- फिल सॉल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), विल जैक, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉप्ले

वेस्टइंडीज– ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी

Editor's Pick