- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Eng vs WI: West Indies completed 14 days quarantine time ahead of practice match against England
Eng vs WI: प्रैक्टिस मैच से पहले विंडीज ने इंग्लैंड में पूरी की क्वारेंटाइन की अवधि
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत अगले महीने से होनी है।
Published On Jun 23, 2020, 02:18 PM IST
Last UpdatedJun 23, 2020, 02:18 PM IST
West indies cricket team @ Twitter/ Windies cricket
वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड पहुंचने के बाद सोमवार को 14 दिन का अनिवार्य क्वारेंटाइन पूरा कर दिया और अब वह अपने आपस में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलकर अगले महीने होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला की तैयारी करेगी।
वेस्टइंडीज की टीम नौ जून को विशेष विमान से मैनचेस्टर पहुंची थी और तभी से उसके खिलाड़ी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान और उससे जुड़े होटल में पृथकवास पर थे।
वेस्टइंडीज 25 सदस्यीय टीम लेकर यहां आया है जिसमें 11 रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं ताकि किसी खिलाड़ी के चोटिल होने या कोविड-19 से संक्रमित होने की स्थिति में उसकी जगह तुरंत ही नये खिलाड़ी को टीम में लिया जा सके।
कैरेबियाई टीम अब अपने आपस में ही तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।
पहला टेस्ट मैच आठ जुलाई से एजेस बॉउल में खेला जाएगा जबकि दूसरा (16 से 20 जुलाई) और तीसरा (24 से 28 जुलाई) टेस्ट मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में होंगे। इस तरह से तीनों टेस्ट मैच 21 दिन के अंदर खेले जाएंगे।
इन स्थलों का चयन इसलिए किया गया है कि क्योंकि इनमें स्टेडियम के अंदर या उसके पास में होटल है और इनमें जैव सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकता है।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के इन प्रयासों के बावजूद वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ियों डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर और कीमो पॉल ने अपने क्रिकेट बोर्ड से स्वविवेक से फैसला करने की छूट मिलने पर दौरे पर आने से इन्कार कर दिया।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका में पसारे कोरोना ने पैर, सात मामले आए सामने
श्रृंखला के दौरान खेलते हुए भी खिलाड़ियों को कुछ कड़े स्वास्थ्य नियमों का पालन करना होगा जिसमें गेंद को चमकाने के लिये लार का उपयोग नहीं करना भी शामिल है। इसके अलावा खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का लगातार परीक्षण किया जाएगा।
वेस्टइंडीज को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मई और जून में इंग्लैंड का दौरा करना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
पाकिस्तान जाने वाली इंग्लैंड की टीम के तीन खिलाड़ियों को हुआ कोरोना, PCB ने की पुष्टि
वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम : जैसन होल्डर (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, नक्रुमा बोनर, क्रैग ब्रैथवेट, शमर ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेज, रकीम कॉर्नवाल, शेन डाउरिच, केमार होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, रेमन रीफर और केमार रोच।
रिजर्व खिलाड़ी : सुनील अंबरीस, जोशुआ डासिल्वा, शैनन गेब्रियल, कीन हार्डिंग, काइल मेयर, प्रेस्टन मैकस्वीन, मार्क्विनो मिंडले, शाइनी मोसले, एंडरसन फिलिप, ओशेन थॉमस और जोमेल वार्रिकान।