• Home
  • News
  • England all-rounder Moeen Ali calls for a year’s delay of the Hundred

द हंड्रेड लीग को एक साल के लिए स्थगित करने के पक्ष में हैं मोइन अली

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को जुलाई 2020 में द हंड्रेड लीग का आयोजन करना था।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 29, 2020, 06:00 PM IST

Published On Apr 29, 2020, 06:00 PM IST

Last UpdatedApr 29, 2020, 06:00 PM IST

मोइन अली © Getty Images

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली चाहते हैं कि द हंड्रेड लीग को एक साल के लिए स्थगित कर दिया जाय। अली का ये बयान बुधवार को होने वाले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की बैठक से संदर्भ में है। मोइन को डर है कि अगर हंड्रेड लीग को आगे नहीं बढ़ाया जाता है, तो स्वास्थ्य और यात्रा संबंधी प्रतिबंधों की वजह से विदेशी खिलाड़ियों का हिस्सा लेना मुश्किल होगा।

बुधवार को एक कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान अली ने कहा, “देरी करना बेहतर होगा। खिलाड़ियों के तौर पर हम चाहते हैं कि हंड्रेड दुनिया भर के सभी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेला जाय। सीजन के आखिरी समय में आयोजित करने के लिए काफी कुछ होगा, ऐसे में द हंड्रेड का आयोजन मुश्किल होगा। इस देश में ये हमारे लिए बेहद अहम है और हम इसे तब खेलना चाहते हैं जब सब कुछ हो और दुनिया में कोई मुश्किल ना हो।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बेन स्टोक्स ने कहा- स्टीव स्मिथ ‘अजीब’ है, लेकिन ‘प्रतिभाशाली’ भी

पिछले हफ्ते ईसीबी ने 2020 सीजन की शुरुआत को 1 जुलाई तक के लिए स्थगित किया। बोर्ड ने कहा कि जुलाई में शुरू होने वाली द हंड्रेड लीग की चर्चा बुधवार की बैठक में होगी।

माना जा रहा है कि 2020 सीजन अगर शुरू भी होता है तो मैच बंद दरवाजों के पीछे खेला जाएगा, जिससे कि द हंड्रेड को उतने दर्शक नहीं मिलेंगे। ईसीबी की शुरुआती योजना देश में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए विश्व कप 2019 की जीत की सफलता के दम पर द हंड्रेड का आयोजन कर की थी।

विश्व कप जीत का हिस्सा रहे अली ने कहा, “इंग्लैंड में पिछले साल से क्रिकेट की लहर चल रही थी, जिसके बाद इस साल द हंड्रेड को आयोजित करने का शानदार मौका था, लेकिन जाहिर है कि दुनिया भर जो हो रहा है उसके बीच ऐसा करना मुश्किल होगा।”

Editor's Pick