- क्रिकेट न्यूज़
- News
- England and pakistan have been strong teams so far in t20 world cup 2021 nasser hussain 5088186
T20 World Cup 2021 में अब तक इंग्लैंड और पाकिस्तान मजबूत टीम रही हैं: नासिर हुसैन
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन को लगता है कि इंग्लैंड और पाकिस्तान टीमें टूर्नामेंट में सबसे मजबूत रही हैं।
Published On Nov 08, 2021, 08:29 PM IST
Last UpdatedNov 08, 2021, 08:29 PM IST
पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) को लगता है आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम ने अब तक जोरदार प्रदर्शन किया है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि बाबर आजम (Babar Azam) की अगुवाई वाली टीम के लिए यूएई दूसरा घर रहा है। यहां पाकिस्तान ने लगातार 16 टी20 मैच जीते हैं।
रविवार को पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 72 रनों से हराकर ग्रुप 2 में शीर्ष पर रहकर सुपर 12 का स्टेज खत्म किया। अब गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा, जबकि ग्रुप 1 के टॉपर इंग्लैंड का सामना बुधवार को न्यूजीलैंड से होगा।
हुसैन ने कहा, “पाकिस्तान-इंग्लैंड अब तक की सबसे मजबूत टीम दिखी है, शुरुआत में मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की आक्रमकता और फिर आसिफ अली अपने स्टाइल से पारी को खत्म कर रहे हैं। रविवार को स्कॉटलैंड की हार पाकिस्तान की 16वीं जीत थी। यूएई वास्तव में उनके लिए दूसरे घर जैसा है।
हुसैन ने कहा, “जिन टीमों ने यहां की परिस्थितियों को अच्छे से समझा, उन्होंने अच्छी क्रिकेट खेली है। वहीं, शनिवार को हार के बावजूद पाकिस्तान के साथ इंग्लैंड भिड़ने को तैयार है।”