- क्रिकेट न्यूज़
- News
- England announce playing eleven for first ODI against India
IND VS ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 का किया ऐलान, इस खिलाड़ी को नहीं मिली जगह
इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जोस बटलर के लिए पहला वनडे एक खास व्यक्तिगत उपलब्धि भी होगी, क्योंकि वह अपना 200वां वनडे मैच खेलेंगे.
Published On Jul 13, 2026, 10:36 PM IST
Last UpdatedJul 13, 2026, 10:36 PM IST
England Playing XI
England Playing XI: इग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. बैटिंग ऑलराउंडर जैकब बेथेल बेन डकेट के साथ ओपनिंग करेंगे. पहला वनडे मैच मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा.
यह मैच इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जोस बटलर के लिए एक खास व्यक्तिगत उपलब्धि भी होगी, क्योंकि वह अपना 200वां वनडे मैच खेलेंगे. युवा और शानदार खिलाड़ी बेथेल जिन्होंने अब तक 21 वनडे मैच खेले हैं, उन्हें ओपनिंग के लिए प्रमोट करने का फ़ैसला यह दिखाता है कि इंग्लैंड डकेट के लिए एक मज़बूत ओपनिंग पार्टनर की तलाश में है. बेथेल हाल के समय में डकेट के पांचवें ओपनिंग पार्टनर बनने जा रहे हैं. उनसे पहले फिल सॉल्ट, जेमी स्मिथ, ज़ैक क्रॉली और रेहान अहमद ने यह भूमिका निभाई है.
इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में तीन स्पिनर्स, गस एटकिंसन को नहीं मिली जगह
हैरी ब्रुक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम ने भारत की मज़बूत बैटिंग लाइनअप को रोकने के लिए स्पिन-हैवी बॉलिंग कॉम्बिनेशन चुना है, जिसमें विल जैक्स, लियाम डॉसन और आदिल राशिद शामिल हैं. 4-0 से T20I सीरीज़ जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले जोफ़्रा आर्चर पिछले साल नवंबर के बाद पहली बार वनडे टीम में लौटे हैं. वह जोश टोंग के साथ तेज़ गेंदबाज़ी की ज़िम्मेदारी संभालेंगे. स्टार ऑलराउंडर गस एटकिंसन को टीम में जगह नहीं मिली है. गस एटकिंसन ने सितंबर 2023 में आखिरी वनडे मैच खेला था. एटकिंसन शानदार ऑलराउंडर हैं जो विकेट लेने के साथ लोअर ऑर्डर में तेजी से रन भी बना सकते हैं.
एजबेस्टन में सीरीज़ के पहले मैच के बाद, भारत और इंग्लैंड कार्डिफ़ (16 जुलाई) और लॉर्ड्स (19 जुलाई) में बाकी वनडे मैच खेलेंगे.
क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे रोहित- विराट ? शुभमन गिल ने खत्म किया सस्पेंस
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:
जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग और आदिल राशिद