• Home
  • News
  • England announce Test squad for first Test against New Zealand, Ollie Robinson returns

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, ओली रॉबिन्सन की हुई वापसी

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |May 13, 2026, 07:35 PM IST

Published On May 13, 2026, 07:35 PM IST

Last UpdatedMay 13, 2026, 07:35 PM IST

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. जिसमें दो साल की गैरमौजूदगी के बाद तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को वापस शामिल किया गया है. टीम की कमान बेन स्टोक्स के हाथों में है. 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होने जा रहे इस मुकाबले के लिए 3 नए खिलाड़ियों एमिलियो गे, जेम्स र्यू और सन्नी बेकर को जगह मिली है. यह टेस्ट 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होगा.

यह मैच इंग्लैंड का एशेज में खराब प्रदर्शन के बाद पहला मुकाबला होगा. 32 वर्षीय रॉबिन्सन की वापसी ऐसे समय में हुई है. जब इंग्लैंड स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन और क्रिस वोक्स के संन्यास के बाद गेंदबाजी अटैक के लिए एक नए लीडर की तलाश में है. जिन्होंने 20 टेस्ट मुकाबलों में 76 विकेट लिए हैं, लेकिन फिटनेस से जुड़ी चिंताओं के कारण 2024 के भारत दौरे के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जैक क्रॉली हुए टीम से बाहर

एशेज दौरे में खराब प्रदर्शन के कारण जैक क्रॉली को टीम से बाहर कर दिया गया है. जिससे डरहम के एमिलियो के लिए बेन डकेट के साथ ओपनिंग का रास्ता खुल गया है. एमिलियो वेस्टइंडीज और इटली की ओर से खेलने के प्रस्तावों को ठुकरा चुके हैं. वहीं 12 फर्स्ट क्लास शतक लगा चुके जेम्स के रिजर्व मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर खेलने की संभावना काफी प्रबल है.

23 वर्षीय बेकर अपने इंटरनेशनल करियर की मुश्किल शुरुआत के बाद, रॉबिन्सन, जोश टंग, गस एटकिंसन और मैथ्यू फिशर के पेस ग्रुप में शामिल हो गए हैं. एशेज के दौरान नजरअंदाज किए गए शोएब बशीर को टीम में शामिल किया गया है और वह लेग-स्पिनर रेहान अहमद के साथ स्पिनर की जगह के लिए मुकाबला करेंगे. रेहान अहमद पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच खेल सकते हैं.

मार्कस नॉर्थ बने इंग्लैंड टीम के नए चयनकर्ता

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलियाई मार्कस नॉर्थ को अपना नया राष्ट्रीय चयनकर्ता भी नियुक्त किया है. जिन्होंने ल्यूक राइट की जगह ली है. लॉर्ड्स टेस्ट से पहले टीम 22 मई को लॉफबोरो में एकजुट होगी. रेहान अहमद और जैकब बेथेल, जो अभी आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ अपने मैच पूरे होने के बाद इंग्लैंड लौट आएंगे. क्योंकि आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाना है. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच इस सीरीज में 3 टेस्ट मैच खेले जाने हैं. सीरीज का अगला मैच केनिंग्टन ओवल में 17 जून से खेला जाएगा. 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में तीसरे मुकाबले की शुरुआत होगी.

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स र्यू, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग।

Editor's Pick