भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, अनकैप्ड जेम्स कोल्स को मिली जगह

इंग्लैंड की टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है. इसके बाद टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की मेज़बानी करेगा, जिसका पहला मैच 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 22, 2026, 11:23 PM IST

Published On Jun 22, 2026, 11:23 PM IST

Last UpdatedJun 22, 2026, 11:23 PM IST

England Squad

England Squad

England Squad: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड की 17 सदस्यीय T20I टीम में अनकैप्ड ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को शामिल किया गया है. इंग्लैंड की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की मेज़बानी करेगा, जिसका पहला मैच 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा.

इंग्लैंड की टीम में लगभग वही चेहरे हैं, जो इस साल मार्च में T20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में भारत के खिलाफ़ खेली थी. इंग्लैंड की टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है. टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 25-29 जून के बीच खेला जाना है, अगर यह मैच पूरे पांच दिन चलता है तो ऐसे में टीम के कई खिलाड़ियों को टी-20 के लिए तैयारियों का मौका नहीं मिल सकेगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अनकैप्ड जेम्स कोल्स को मिला मौका

इंग्लैंड ने इस टीम में अनकैप्ड जेम्स कोल्स को मौका दिया गया है. जेम्स कोल्स ने हाल ही में फर्स्ट क्लास मैच में 224 रन की पारी खेली थी. ससेक्स के लिए खेलते हुए उन्होंने यह कारनामा किया था. जेम्स कोल्स SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप का हिस्सा थे. इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के पहले ऑक्शन में उन पर काफी पैसे बरसे. उन्हें लंदन स्पिरिट ने 3,90,000 पाउंड यानी करीब 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा, इसके साथ ही वह द हंड्रेड के पहले ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी भी बने थे.

इंग्लैंड की पुरुष टीम के मौजूदा नेशनल सेलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने कहा, हमने एक बड़ी टीम चुनी है क्योंकि यह सीरीज़ न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ टेस्ट सीरीज़ खत्म होने के तुरंत बाद शुरू होगी, जिससे हमें फ़्लेक्सिबिलिटी मिलती है. उन्होंने कहा कि जेम्स कोल्स एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्होंने पिछले 12 महीनों में इंग्लैंड लायंस और देश-विदेश में T20 प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाई है.

भारत- इंग्लैंड टी-20 सीरीज का शेड्यूल

01 जुलाई- पहला टी-20 मैच, चेस्टर-ले-स्ट्रीट

04 जुलाई- दूसरा टी-20 मैच, मैनचेस्टर

07 जुलाई- तीसरा टी-20 मैच, नॉटिंघम

09 जुलाई- चौथा टी-20 मैच, ब्रिस्टल

11 जुलाई- पांचवां टी-20 मैच, साउथेम्प्टन

ECB ने टाइम में किया है संशोधन

ECB ने पहले T20I सीरीज़ के उन मैचों का समय एक घंटा पहले कर दिया था जो फ़्लडलाइट्स में खेले जाने थे, ताकि ज़्यादा टीवी दर्शक मिल सकें. पहला, तीसरा और चौथा T20I मैच रात 10:00 बजे (IST) शुरू होगा, जबकि दूसरा और पांचवां मैच शाम 7:00 बजे (IST) खेला जाएगा.

टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम:

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ़्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), फ़िल सॉल्ट (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल रशीद, जोश टोंग, ल्यूक वुड

Editor's Pick