- क्रिकेट न्यूज़
- News
- England announces ODI, T20I squad for West Indies series
वनडे सीरीज, एकमात्र टी20I के लिए इंग्लैंड टीम घोषित
एकमात्र टी20I के लिए बेन स्टोक्स, मोईन अली को आराम दिया गया है
Published On Sep 05, 2017, 06:39 AM IST
Last UpdatedSep 05, 2017, 06:39 AM IST

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र टी20I मैच खेला जाना है। वनडे सीरीज और टी20I के लिए इंग्लैंड ने टीम की घोषणा कर दी है। वनडे सीरीज में जहां जहां ज्यादातर खिलाड़ियों को जगह दी गई है तो वहीं एकमात्र टी20I में बेन स्टोक्स, मोईन अली और क्रिस वोक्स को आराम दिया गया है। इंग्लैंड की टीम ने साल 2019 विश्व कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं और विश्व कप के मद्देनजर ही टीम को चुना गया है। टीम का कप्तान ऑयन मॉर्गन को बनाया गया है। रूट को दोनों टीमों में चुना गया है। [ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नाथन लायन ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड]
बल्लेबाजों की बात करें तो टीम में जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, रूट, बेयरस्टो, डेसन रॉय को जगह दी गई है तो वहीं टीम में वोक्स, मोईन अली, स्टोक्स, डेविड विली और आदिल राशिद को चुना भी गया है। तेज गेंदबाजों में लियाम प्लंकेट, जेक बॉल और टॉम कुर्रन को शामिल किया गया है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच एकमात्र टी20I मैच 16 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों देशों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर, दूसरा मैच 21 सितंबर, तीसरा मैच 24 सितंबर, चौथा मैच 27 सितंबर और पांचवां मैच 29 सितंबर को खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज ने पहले ही वनडे और टी20I टीम की घोषणा कर दी है और टीम में लंबे समय के बाद क्रिस गेल, मार्लन सैमुअल्स की वापसी हुई है। दोनों देशों के बीच फिलहाल 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने जबरदस्त वापसी करते हुए मेजबान इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज को बराबरी पर ला दिया। दोनों देशों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 7 सितंबर से खेला जाएगा।
वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम: ऑयन मॉर्गन, मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, जेक बॉल, जोस बटलर, टॉम कुर्रन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स।
एकमात्र टी20I के लिए इंग्लैंड टीम: ऑयन मॉर्गन, जॉनी बेयरस्टो, जेक बॉल, जोस बटलर, टॉम कुर्रन, लियाम डॉसन, एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, डेविड विली।