×

वनडे सीरीज में बांग्लादेश को हराकर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ा, टॉप पर बनाई जगह

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मैच में 132 रन के बड़े अंतर से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 4, 2023 3:07 PM IST

इंग्लैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत दर्ज कर आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग प्वाइंट्स टेबल में वापस टॉप पर जगह बना ली है. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है. टीम इंडिया इस प्वाइंट्स लीग में तीसरे स्थान पर है. इंग्लैंड सहित कुल सात टीमें आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर गई हैं.

इंग्लैंड ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 132 रन से जीत हासिल की. इंग्लैंड को इस जीत से फायदा हुआ और  उसने 155 प्वाइंट्स के साथ न्यूजीलैंड (150 प्वाइंट्स) को पीछे छोड़ दिया. टीम इंडिया (139 प्वाइंट्स) के साथ तीसरे स्थान पर है.

पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम भी आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका,  श्रीलंका और आयरलैंड की टीमों के बीच आठवीं टीम का फैसला होना है, जो इस टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई करेगी. इसके अलावा जो टीमें सीधे क्वालीफाई नहीं करेगी, उन्हें वर्ल्ड कप खेलने के लिए क्वालीफायर मैच खेलना होगा.

प्वाइंट्स टेबल का हाल:

क्या है वर्ल्ड कप सुपर लीग का फॉर्मेट ?

वर्ल्ड कप सुपर लीग में कुल 13 टीमें हैं. इन 13 टीमों के बीच साल 2020 से 2023 तक खेली जाने वाली कुछ द्विपक्षीय सीरीज वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा हैं. इन सीरीज में टीमों के प्रदर्शन के आधार पर वर्ल्ड कप सुपर लीग में प्वाइंट्स दिए जाते हैं. जीतने वाली टीम को 10 प्वाइंट, हारन वाली टीम को जीरो प्वाइंट और ड्रा/टाई/बेनतीजा मुकाबलों में दोनों टीमों को 5-5 प्वाइंट दिए जाते हैं. टॉप की 8 टीमें वर्ल्ड कप 2023 में सीधे प्रवेश करेंगी. वहीं बाकी टीमों को अन्य 5 एसोसिएट टीमों के साथ क्वालीफाइंग मैच खेलने होंगे. कुल 10 टीमों के बीच क्वालीफायर्स मुकाबले होंगे और इनमें से दो टीमें ही वर्ल्ड कप 2023 में पहुंचेंगी.