- Home
- News
- England assistant coach graham thorpe to be sacked after his role in ashes drinks scandal comes out 5193799
एशेज ड्रिंक्स मामले में नई भूमिका सामने आने के बाद बर्खास्त होंगे इंग्लैंड के सहायक कोच ग्राहम थोर्प
ईसीबी ने उस फुटेज के लिए माफी मांगी है जिसमें रूट और एंडरसन के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ शराब पीते नजर आ रहे हैं।
Published On Jan 19, 2022, 04:48 PM IST
Last UpdatedJan 19, 2022, 04:48 PM IST
एशेज सीरीज में जीत के बाद होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के होटल की छत पर रात भर शोर शराबा करने की वजह से पुलिस बुलाए जाने का मामला सामने आने के बाद इंग्लैंड के सहायक कोच ग्राहम थोर्प ( Graham Thorpe) पर गाज गिर सकती है।
मंगलवार को पुलिस ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों नाथन लियोन (Nathan Lyon), ट्रैविस हेड (Travis Head) और एलेक्स कैरी (Alex Carey) के साथ-साथ इंग्लैंड टीम के जो रूट (Joe Root) और जेम्स एंडरसन (James Anderson) को शोर की शिकायत के बाद क्राउन प्लाजा होटल की छत से बाहर निकला था।
हालांकि मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पता चला है थोर्प के कई बार मना किए जाने के बावजूद होटल के अंदर धूम्रपान करने की वजह से पुलिस बुलाई गई थी।
अब खबर ये है कि इंग्लैंड के सहायक कोच को बर्खास्त किया जा सकता है। हालांकि ईसीबी ने पहले ही उस फुटेज के लिए माफी मांगी है जिसमें रूट और एंडरसन के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ शराब पीते नजर आ रहे हैं।
ईसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा, “सोमवार की सुबह के दौरान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीमों के सदस्यों ने होबार्ट में होटल के टीम में एक साथ बियर पी थी। होटल मैनेजमेंट को एक होटल अतिथि द्वारा शोर की शिकायत मिली थी और जैसा कि ऑस्ट्रेलिया में आम बात है, स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर मौजूद थी।”
बयान में कहा गया, “जब होटल मैनजमेंट और तस्मानियाई पुलिस ने उन्हें जाने के लिए कहा तो खिलाड़ी और मैनेजमेंट अपने-अपने कमरे में लौट आए। इंग्लैंड पार्टी ने मेहमानों को हुई किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। ईसीबी आगे की जांच करेगा। ऐसे समय तक, हम आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।”
ईसीबी को जब इस बात का पता चला कि थ्रोप कैमरे के पीछे थे और उन्होंने इसे वीडियो को सोशल मीडिया तक पहुंचाया था। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, दोनों टीमों के खिलाड़ी बेलेरिव ओवल में पांचवें एशेज टेस्ट के दौरान क्राउन प्लाजा में रह रहे थे, जहां उन्होंने शुरुआत में सीरीज के बाद के जश्न की शुरुआत की थी।