• Home
  • News
  • England attain 3rd spot; India remain on top in ICC Test rankings

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: इंग्लैंड तीसरे नंबर पर पहुंची, टीम इंडिया टॉप पर बरकरार

अगर टीम इंडिया पल्लिकल टेस्ट जीत जाती है तो उसके 125 अंक हो जाएंगे।

Edited By : Devbrat Bajpai |Aug 08, 2017, 01:37 PM IST

Published On Aug 08, 2017, 01:37 PM IST

Last UpdatedAug 08, 2017, 01:37 PM IST

  © Getty Images

© Getty Images

दक्षिण अफ्रीका को मैनचेस्टर टेस्ट में 177 रनों से हराने के साथ ही इंग्लैंड ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज को 3-1 से जीत लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान कब्जा कर लिया है। चौथे टेस्ट में जीत के साथ इंग्लैंड को 6 अंकों का फायदा हुआ और उनके 99 से 105 अंक हो गए। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया (100) को पीछे छोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका इस बार साल 2012 की अपनी बड़ी सफलता को दोहराने में कामयाब नहीं रही और 1-3 से सीरीज गंवाने के साथ कुल 7 अंक गंवाए। दक्षिण अफ्रीका के अब 110 अंक हो गए हैं और वे दूसरे स्थान पर कायम हैं।

ऑस्ट्रेलिया जो इंग्लैंड की इस साल पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में अगुआई करेगा। उन्हें तब तक चौथे नंबर पर 100 अंकों के साथ बरकरार रहना होगा जब तक वे इस माह के अंत में बांग्लादेश का 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दौरा नहीं करते। इंग्लैंड अपनी अगली टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ अगस्त में खेलेगी। 17 अगस्त से शुरू होने वाली इस सीरीज में दोनों टीमें 3 टेस्ट मैच खेलेंगी।  [ये भी पढ़ें: मैनचेस्टर टेस्ट: इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 177 रनों से हराया, सीरीज 3-1 से जीती]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम इंडिया आराम से 123 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। चूंकि, दक्षिण अफ्रीका के 110 अंक हो गए हैं इसलिए पहले और दूसरे नंबर की टीमों के बीच लंबा फैसला हो गया है। ऐसे में टीम इंडिया को हाल फिलहाल में कोई नंबर 1 पोजीशन से हिला पाएगा ऐसा नजर नहीं आता। विराट कोहली की टीम को अगर पल्लिकल टेस्ट में श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना भी पड़ता है तो उन्हें सिर्फ एक रेटिंग अंक का नुकसान झेलना पड़ेगा जिससे टीम इंडिया की पोजीशन को तो कोई फर्क नहीं पडे़गा। पल्लिकल टेस्ट 12 अगस्त से शुरू हो रहा है। अगर टीम इंडिया पल्लिकल टेस्ट जीत जाती है तो उसके 125 अंक हो जाएंगे।

रैंक देश अंक
1 भारत 123
2 दक्षिण अफ्रीका 110
3 इंग्लैंड 105
4 ऑस्ट्रेलिया 100
5 न्यूजीलैंड 97
6 पाकिस्तान 93
7 श्रीलंका 92
8 वेस्टइंडीज 75
9 पाकिस्तान 69
10 जिम्बाब्वे 0

Editor's Pick