×

ENG vs AFG: सैम करन की घातक गेंदबाजी से पस्त हुआ अफगानिस्तान, इंग्लैंड 5 विकेट से जीता

सैम करन के पांच विकेट की बदौलत इंग्लैंड ने शनिवार को T20 वर्ल्ड कप सुपर 12 ग्रुप-एक मैच में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - October 22, 2022 9:13 PM IST

सैम करन के पांच विकेट की बदौलत इंग्लैंड ने शनिवार को T20 वर्ल्ड कप सुपर 12 ग्रुप-एक मैच में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन पर ढेर हो गई।

अफगानिस्तान की तरफ से इब्राहिम जादरान ने सर्वाधिक 32 रन बनाए जबकि उस्मान गनी ने 30 रन का योगदान दिया। वहीं, करन ने 10 रन देकर पांच विकेट झटके। इसके बाद इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 113 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इंग्लैंड के लिए लियम लिविंगस्टन ने नाबाद 29 रन बनाए।

कप्तान जोस बटलर के टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद बायें हाथ के मध्यम गेंदबाजी आल राउंडर कुरेन के पांच विकेट के अलावा इंग्लैंड ने तीन शानदार कैच लपके। इससे अफगानिस्तान 112 रन पर सिमट गयी। अफगानिस्तान के लिये इब्राहिम जदरान (32 रन) और उस्मान गनी (30 रन) ने योगदान किया।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने पांच विकेट विकेट गंवा दिये थे लेकिन टीम के लिये लियाम लिविंगस्टोन (21 गेंद में 29 रन) अंत तक क्रीज पर डटे रहे। इंग्लैंड ने 11 गेंद रहते जीत दर्ज की।

बटलर 18 गेंद में 18 रन बनाने के बाद फजलहक फारूकी का शिकार हुए। लेकिन अफगानिस्तान का स्कोर इतना बड़ा नहीं था कि इससे बल्लेबाजी में गहराई वाले इंग्लैंड के लाइन अप को परेशानी होती।

बेन स्टोक्स (02) भी सस्ते में आउट हो गये थे जिससे इंग्लैंड ने 11वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर 65 रन बनाये थे। 16वें ओवर में यह स्कोर पांच विकेट पर 97 रन हो गया जब राशिद खान ने हैरी ब्रुक (07) को इब्राहिम जदरान के हाथों कैच आउट कराया।

ओप्टस की जीवंत पिच पर बल्ले और गेंद से अच्छा मुकाबला देखने की उम्मीद थी। लेकिन अफगानिस्तान की टीम पावरप्ले में रहमनुल्लाह गुरबाज के दूसरे ओवर में आउट होने के बाद 35 रन ही बना सकी।