- क्रिकेट न्यूज़
- News
- England beat New Zealand by 115 runs in Lords test WTC Points table standings Update
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया, WTC प्वॉइंट्स टेबल में भी हुआ बदलाव
न्यूजीलैंड को जीत के लिए 254 रन चाहिए थे, 55 रन पर पांच विकेट से आगे खेलते हुए न्यूजीलैंड ने खेल के पहले दो घंटे के अंदर अपने बाकी पांच विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 138 रन पर आउट हो गई.
Published On Jun 07, 2026, 08:21 PM IST
Last UpdatedJun 07, 2026, 08:21 PM IST
ENG VS NZ
ENG VS NZ: इंग्लैंड ने रविवार को लॉर्ड्स में पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन लंच से पहले न्यूजीलैंड पर 115 रन से जीत हासिल की ऑस्ट्रेलिया में एशेज में मिली निराशाजनक हार के बाद इंग्लैंड की टीम के लिए यह नई और सकारात्मक शुरुआत है।
न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 55 रन से खेलना शुरू किया और उसे जीत के लिए 254 रन चाहिए थे. न्यूजीलैंड ने खेल के पहले दो घंटे के अंदर अपने बाकी पांच विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 138 रन पर आउट हो गई. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर पांच विकेट झटके.
गेंदबाजों की मुफीद पिच पर 24 बल्लेबाज बोल्ड हुए या पगबाधा आउट हुए. स्पिनरों को मैच में एक भी गेंद नहीं मिली. ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड के शीर्ष स्कोरर रहे जिन्होंने नाबाद 44 रन बनाए. इंग्लैंड ने पहली पारी में 140 और दूसरी पारी में 226 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड की पहली पारी 113 रन पर सिमट गई थी.
ओली रॉबिन्सन बने प्लेयर ऑफ द मैच
एशेज दौरे पर ऑस्ट्रेलिया से 1-4 से मिली हार के बाद गर्मियों की इस पहली टेस्ट सीरीज को इंग्लैंड के लिए एक नयी शुरुआत माना जा रहा है. कप्तान बेन स्टोक्स की टीम के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे दोनों टीमों में 57 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले खिलाड़ी रहे. वहीं 2024 के बाद पहली बार टीम में शामिल हुए ओली रोबिन्सन ने मैच में सात विकेट (39 रन देकर पांच विकेट और 38 रन देकर दो विकेट) चटकाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट 17 जून से लंदन के ‘द ओवल’ में शुरू होगा.
मानव सुथार का ड्रीम डेब्यू, बल्ले और गेंद से किया कमाल, अश्विन ने की तारीफ
WTC प्वॉइंट्स टेबल में भी हुआ बदलाव
वहीं न्यूजीलैंड की हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के प्वॉइंट्स टेबल में बदलाव हुआ है. न्यूजीलैंड की टीम दूसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई है. वहीं साउथ अफ्रीका ने दूसरे नंबर पर कब्जा जमाया है. श्रीलंका की टीम तीसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर बनी हुई है. बांग्लादेश की टीम पांचवें, भारतीय टीम छठे और इंग्लैंड की टीम सातवें नंबर पर है. पाकिस्तान आठवें और वेस्टइंडीज नौवें पर है.