• Home
  • News
  • england beat pakistan in fourth t20i by 7 wickets match report eng vs pak and scorecard

T20 World Cup से पाकिस्तान की मिट्टी पलीद, इंग्लैंड ने सीरीज में एक भी मैच नहीं जीतने दिया

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और आखिरी टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तानी टीम इस सीरीज में कोई भी मैच नहीं जीत पाई.

Edited By : Bharat Malhotra |May 31, 2024, 10:34 AM IST

Published On May 31, 2024, 10:34 AM IST

Last UpdatedMay 31, 2024, 10:34 AM IST

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा. टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अपनी टीम को परखने और अभ्यास के लिए पहुंची पाकिस्तानी टीम की उलटा पोल खुल गई. सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में इंग्लैंड ने उसे सात विकेट और 27 गेंद बाकी रहते हरा दिया. सीरीज 2-0 से इंग्लैंड के नाम रही. आखिरी मैच में पाकिस्तान की टीम 157 रन ही बना सकी. और इंग्लैंड ने 15.3 ओवर में 3 विकेट पर 158 रन बनाकर मुकाबला जीता.

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने इस साल में पहली बार पारी की शुरुआत की. दोनों ने मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी. शुरुआती चार ओवर में दोनों ने स्कोर का आधार बनाया. और पावरप्ले समाप्त होने के बाद टीम का स्कोर 6 ओवर में 59 रन था. यह जनवरी से पाकिस्तान का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी था .हालांकि इसके बाद इंग्लैंड ने जबदर्स्त वापसी की. बारिश ने भी खेल रोका. लेकिन आदिल रशीद की अगुआई में इंग्लैंड ने 27 रन के अंतराल पर पांच विकेट लिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने 21 गेंद पर 28 रन बनाए. यह पारी उस वक्त पर आई जब पाकिस्तानी टीम संघर्ष कर रही थी. 157 का स्कोर कभी भी ऐसा नहीं लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम के लिए खतरा साबित होगा. मोहम्मद आमिर के पहले ओवर में 16 रन बने. नसीम शाह ने 25 रन दिए. पावरप्ले में इंग्लैंड ने 78 रन बनाए. साल 2022 में लाहौर में 82 रन बनाए थे. उसके बाद यह इंग्लैंड का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है. हारिस राउफ ने तीन विकेट लेकर इंग्लैंड के स्कोर पर ब्रेक लगाने का काम किया. हालांकि यह भी काफी नहीं था. हैरी ब्रूक ने उन्हीं की गेंद पर छक्का लगाकर इंग्लैंड को जीत दिलाई. इंग्लैंड की ओर से फिल सॉल्ट ने 24 गेंद पर 45 रन बनाए. उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए.

राशिद की फिरकी ने किया कमाल
रिजवान और बाबर ने पाकिस्तान को आधार दिया. लेकिन पावरप्ले की आखिरी गेंद बहुत कमाल की थी. बाबर को राशिद ने शॉर्ट थर्डमैन पर लपक किया. इसके बाद राशिद ने रिजवान के डिफेंस को भेदते हुए विकेट हासिल किया. और इसके बाद तो मिडल-ऑर्डर लड़खड़ा गया. राशिद ने फखर जमां का बेहतरीन कैच लपका और फिर शादाब खान को चलता किया. उन्होंने चार ओवरों में 27 रन देकर दो विकेट लिए. लियाम लिविंगस्टन ने 3 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick