×

श्रीलंका दौरे के लिए चोटिल बेयरस्‍टो की जगह बने फोक्‍स इंग्‍लैंड टीम में

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच शनिवार को खेले जाने वाले एकमात्र टी-20 मैच के बाद छह नवम्बर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज भी शुरू होगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - October 26, 2018 1:43 PM IST

इंग्‍लैंड ने चोटिल विकेटकीपर जॉनी बेयरस्‍टो की जगह बेन फोक्‍स  को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में कवर के रूप में शामिल किया है।

मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, बेयरस्टो के तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में वापसी पर भी संशय जताया जा रहा है।

टीम के साथ प्रशिक्षण के दौरान फुटबॉल खेलते हुए 29 वर्षीय बेयरस्टो चोटिल हो गए थे। ऐसे में वह श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले एकमात्र टी-20 मैच में भी इंग्लैंड के लिए नहीं खेल पाएंगे।

अगले सप्ताह 25 वर्षीय फोक्स की श्रीलंका बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के खिलाफ अभ्‍यास मैच से पहले कोलंबो पहुचनें की संभावना है। इंग्‍लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इसकी पुष्टि की। उन्हें 2017-28 एशेज सीरीज के लिए भी इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह मैदान पर नहीं उतर पाए थे।

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच शनिवार को खेले जाने वाले एकमात्र टी-20 मैच के बाद छह नवम्बर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज भी शुरू होगी।

फोक्‍स काउंटी में सर्रे टीम की ओर से खेलते हैं। वो सर्रे के एक अहम खिलाड़ी हैं। फोक्‍स ने इस सीजन कांउटी चैंपियनशिप में 624 रन बनाने के अलावा 37 कैच लपके हैं। उन्‍होंने 90 फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में 40.64 की औसत से 4552 रन बनाए हैं। इस दौरान फोक्‍स ने 8 सेंचुरी और 24 हाफसेंचुरी लगाई है।