Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादात ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 24, 2026 11:18 PM IST

हैरी ब्रूक के इस शॉट पर तो 8 रन मिलने चाहिए थे. शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर वह आगे बढ़े. अफरीदी ने बाएं हाथ के ओवर द विकेट तेज गेंद फेंकी. गेंद टप्पा लगकर हल्की सी बाहर निकली. ब्रूक ने कूदकर क्रीज छोड़ी थी. साथ ही उन्होंने बाजु खोलने के लिए जगह बनाई और कवर्स के ऊपर से करारा शॉट लगाया. गेंद बाउंड्री लाइन के पार थी. गोली सी रफ्तार. इस शॉट ने पाकिस्तान की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया. और इंग्लैंड के लिए सेमीफाइनल के लिए जगह लगभग पक्की की. इससे अगली गेंद पर उन्होंने फिर जगह बनाई. शाहीन ने उन्हें फॉलो किया. लेकिन लंबे कद के इस बल्लेबाज ने जगह बनाई और मिड-ऑफ के ऊपर से गेंद को चौके के लिए भेजा. इसी के साथ हैरी का शतक पूरा हुआ. सिर्फ 50 गेंद पर उन्होंने सेंचुरी पूरी की. कप्तान के तौर पर यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज की बनाई पहली सेंचुरी थी. और इंग्लैंड की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज.
इसी को कप्तान कहते हैं. और इसी को कप्तानी पारी. हैरी ब्रूक ने मंगलवार को पल्लेकल में जो किया उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. पहली ही गेंद पर इंग्लैंड को झटका लगा. फिल सॉल्ट खाता खोले बिना शाहीन अफरीदी का शिकार बने. और हैरी ब्रूक क्रीज पर आए. पहली बार नंबर तीन पर. मैच से पहले कोच ब्रैंडन मैकलम ने उनसे पूछा कि क्या वह नंबर तीन पर खेलेंगे और उन्होंने बिना किसी झिझक के हामी भरी. 165 के लक्ष्य को हासिल कर इंग्लैंड ने लगातार पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई. टीम अब टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा (6) बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम बनी.
England become the first team to punch their ticket for the #T20WorldCup 2026 semi-finals 🎫 pic.twitter.com/XhUNKLui2S
— ICC (@ICC) February 24, 2026
शाहीन के अगले ओवर में जोस बटलर भी चलते बने. ब्रूक अभी तक लय नहीं पकड़ पाए थे. उनके लिए चुनौती बढ़ गई थी. अगले दो बल्लेबाज- जैकब बेथल और टॉम बैथम मिलकर 10 ही रन बना सके. 58 रन पर इंग्लैंड के चार विकेट गिर चुके थे. 8वां ओवर शुरू हुआ था. उस्मान तारिक ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया. इस ओवर में 5 ही रन बने. विकेट पर गेंद धीमा आ रहा था. लेकिन इंग्लैंड जानता था कि 165 का लक्ष्य बड़ा नहीं है. लेकिन मैच को रोचक बनाने के लिए काफी है. चार विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की पारी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी. 11वें ओवर में लेग स्पिनर शादाब खान के ओवर में हैरी ब्रूक ने हाथ खोले. बल्लेबाजी का गियर बदला. इस ओवर में दो चौके और एक छक्का लगा. ओवर में कुल 17 रन बने. इंग्लैंड ने रनगति के दबाव को बढ़ने नहीं दिया.
ब्रूक पर दारोमदार बढ़ने लगा. उन्हें साथ मिला सैम करन का. बाएं हाथ के बल्लेबाज करन उतने रन नहीं बना रहे थे लेकिन वह टिके रहे. कप्तान को सहारा देते रहे. ब्रूक ने रनों को रफ्तार देने की जिम्मेदारी उठाई. उन्होंने करन के साथ 4.4 ओवर में 45 रन जोड़े. 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर करन 16 रन बनाकर आउट हुए. इंग्लैंड पर दोबारा दबाव आया. इसके बाद ब्रूक ने विल जैक्स के साथ मिलकर जो साझेदारी की उसने पाकिस्तान को मैच से लगभग बाहर कर दिया. सेंचुरी पूरी होते ही अगले गेंद पर ब्रूक शाहीन की गेंद पर बोल्ड हो गए. ब्रूक को पाकिस्तानी गेंदबाजी रास आती है. पाकिस्तान के खिलाफ 10 पारियों में ब्रूक ने 62.66 के औसत और 159.32 के स्ट्राइक-रेट से 376 रन बनाए. उन्होंने 1 सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी बनाई है. पाकिस्तान की ओर से शाहीन सबसे कामयाब गेंद रहे. उन्होंने चार विकेट लिए.
ब्रूक जब आउट हुए इंग्लैंड को तीन ओवरों में 10 रन चाहिए थे. चार विकेट हाथ में थे. और इंग्लैंड ने मैच को रोमांचक बनाने का सोचा. और 19वें ओवर में टीम ने दो विकेट खो दिए. पाकिस्तान को उम्मीद लगने लगी थी जब आखिरी ओवर में इंग्लैंड को तीन रन चाहिए थे. लेकिन सलमान मिर्जा की गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने चौका लगाकर मैच खत्म किया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
