जॉनी बेयरस्टो को टेस्ट टीम से बाहर किए जाने पर जो रूट का बयान

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई टेस्ट टीम में जॉनी बेयरस्टो का नाम शामिल नहीं है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 12, 2019, 09:11 AM IST

Published On Oct 12, 2019, 09:11 AM IST

Last UpdatedOct 12, 2019, 09:11 AM IST

जॉनी बेयरस्टो © Getty Images

जॉनी बेयरस्टो © Getty Images

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए टेस्ट स्क्वाड में विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को जगह ना दिए जाने पर कप्तान जो रूट ने प्रतिक्रिया दी है। रूट का कहना है कि एशेज सीरीज के दौरान निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से बेयरस्टो को आगामी टेस्ट सीरीज में मौका नहीं दिया गया है। हालांकि विश्व कप के दौरान बेयरस्टो का प्रदर्शन शानदार रहा था।

इंग्लिश कप्तान ने कहा, “वो काफी निराश हैं। हमने इसे लेकर लंबी चर्चा की थी और वो समझता है कि पिछले 18 महीनों में उसका प्रदर्शन घटा है और उसी वजह से वो स्क्वाड से बाहर है। लेकिन मुझे जॉनी से एक चीज की उम्मीद है और वो ये कि वो बाहर जाकर अपने टेस्ट खेल के कुछ हिस्सों पर काम करेगा और इस अतिरिक्त समय का फायदा उठाएगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रूट ने कहा, “जब आप तीनों फॉर्मेट खेल रहे होते हैं जैसा कि जॉनी पिछले तीन-चार सालों से कर रहा है, तो आपको केवल खेल के कुछ हिस्सों में मौके नहीं मिलते बल्कि आप हर आने वाली सीरीज के लिए तैयारी कर रहे होते हैं।”

डेविड वार्नर ने खत्म किया रनों का सूखा, शेफील्ड शील्ड में जड़ा शतक

कप्तान ने बेयरस्टो की शानदार वापसी की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, “अब उसके पास मौका कि वो जाए और जब उसे दोबारा खेलने का मौका मिले, तो वो वापस आकर वही करे जो वो सर्वश्रेष्ठ तरीके से करता है- सभी को गलत साबित करे और टीम में अपनी जगह पक्की करे। वो इसी तरह का खिलाड़ी है।”

Editor's Pick