• Home
  • News
  • England clinch an historic T20I series win by beating Pakistan by 67 runs in 7th T20I

PAK vs ENG: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा, 4-3 से जीती T20I सीरीज

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 209 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन ही बना सकी। 

Edited By : Vanson Soral |Oct 03, 2022, 12:46 AM IST

Published On Oct 03, 2022, 12:46 AM IST

Last UpdatedOct 03, 2022, 12:46 AM IST

PAK

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 7वें और आखिरी T20I में 67 रनों से हराते हुए T20I सीरीज पर 4-3 से कब्जा कर लिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 209 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन ही बना सकी। इससे पहले दोनों टीमें सीरीज में 3-3 की बराबरी पर चल रही थी।

 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में रविवार यानी 2 अक्टूबर को खेले गए सीरीज के इस निर्णायक मैच में इंग्लैंड की ओर से डेविड मलान ने 47 गेंद पर नाबाद 78 नाबाद रन और हैरी ब्रूक ने 29 गेंदों पर नाबाद 46 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 61 गेंदों में कुल 108 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। इस साझेदारी के दम पर इंग्लिश टीम 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के टॉप आर्डर बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान सस्ते में पवेलियन लौट गए। बाबर 1 और रिजवान 4 रन ही बना सके। पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने 56 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान के 3 बल्लेबाजों का विकेट लेने में क्रिस वोक्स सफल रहे जबकि डेविड विली ने 2 विकेट अपने नाम किए।

Editor's Pick