add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

महज 12 मिनट में ढेर हो गई इंग्लैंड की पूरी टीम, रखा 19 रन का लक्ष्य

इंग्‍लैंड के 152 साल के क्रिकेट के इतिहास में सोमवार को कुछ ऐसा हुआ जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। शेफर्ड नीम केंट क्रिकेट लीग में एक टीम ने महज 12 मिनट में विरोधी टीम द्वारा दिया गया लक्ष्‍य बनाने का रिकॉर्ड बना डाला। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए बेकनहम सीसी टीम महज 18 रन...

user-circle cricketcountry.com Written by Sandeep Gupta
Last Published on - July 24, 2018 3:50 PM IST

इंग्‍लैंड के 152 साल के क्रिकेट के इतिहास में सोमवार को कुछ ऐसा हुआ जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। शेफर्ड नीम केंट क्रिकेट लीग में एक टीम ने महज 12 मिनट में विरोधी टीम द्वारा दिया गया लक्ष्‍य बनाने का रिकॉर्ड बना डाला। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए बेकनहम सीसी टीम महज 18 रन के स्‍कोर पर ऑलआउट हो गई।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/rashid-khan-to-play-for-maratha-arabians-in-uaes-t10-cricket-league-728741″][/link-to-post]

इस टी-20 लीग में बेकनहम की टीम क्रीज पर महज 49 मिनट ही टिक पाई। टीम के पांच खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाए। बेक्सले सीसी ने मैच को बिना कोई विकेट गंवाए महज 12 मिनट में ही जीत लिया। बेकनहम क्रिकेट क्लब के 152 साल के इतिहास में ये सबसे छोटा स्‍कोर बनाया गया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बेकनहम सीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का निर्णय लिया। बेकनहम के लिए लेक्सेंडर सेन (4), विलियम मैकविकर (4), कैलम लेनोक्स (4), जोहान मैल्कम (1), असद अली (1) और जुनैद नादिर (1) ही ऐसे खिलाड़ी रहे जो मैच में अपना खाता खोल पाए। बाकी पांच खिलाड़ी शून्‍य पर आउट हुए। बेकनहम के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप पांच रन की रही। पहले विकेट के लिए सलामी बल्‍लेबाजों के बीच ये पार्टनरशिप बनी।

बेक्सले सीसी ने इस लक्ष्‍य को महज 3.3 ओवरों में ही बना दिया। गेंदबाजी में बेक्‍सले के लिए जेसन बेन और कैलम मैकिलोड ने चार और छह विकेट निकाले।