वेस्टइंडीज के साथ इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी भी #BlackLivesMatters के लोगो वाली जर्सी पहनेंगे

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 8 जुलाई से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jul 02, 2020, 08:39 PM IST

Published On Jul 02, 2020, 08:39 PM IST

Last UpdatedJul 02, 2020, 08:39 PM IST

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि उनकी टीम के खिलाड़ी भी वेस्टइंडीज स्क्वाड की तरह आगामी टेस्ट सीरीज में ब्लैक लाइव्स मैटर के लोगो वाली जर्सी पहनेंगे। इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 8 जुलाई से शुरू होनी है।

बोर्ड ने कप्तान जो रूट और सभी खिलाड़ियों की सहमति के बाद ये फैसला लिया। बता दें रूट पहले टेस्ट मैच में टीम के साथ नहीं होंगे, इस दौरान ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इंग्लैंड टीम की कप्तानी करेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एकजुटता दिखाने के लिए इंग्लैंड टीम की जर्सी पर वही लोगो होगा जो कि टीम वेस्टइंडीज की जर्सी पर होगा। ब्लैक लाइव्स मैटर का ये प्रतीक अलीशा होस्नाह द्वारा डिज़ाइन किया गया था।

IPL 2020: यूएई और श्रीलंका रेस में आयोजित हो सकता है इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन

इस पर ईसीबी के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, “इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट ब्लैक लाइव्स मैटर के संदेश का पूरी तरह से समर्थन करते हैं। यह एकजुटता और प्रगति और सामाजिक परिवर्तन के लिए एक अभियान का संदेश बन गया है। हमारे समाज या खेल में जातिवाद के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता है, और हमें इससे निपटने के लिए और ज्यादा काम करना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी जिम्मेदारी है कि हम ये सुनिश्चित करें कि क्रिकेट वास्तव में सभी का खेल बने। हम जल्द ही कुछ और कदम उठाएंगे, जो कुछ समुदायों के लिए मौजूद बाधाओं को दूर करने के लिए क्रिकेट को और विविध बनाने में मदद करेगा।”

पिछले 70 सालों में केवल द्रविड़ पहुंच पाए हैं वीक्स के रिकार्ड के करीब

इंग्लिश कप्तान रूट ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “ये अहम है कि हम अश्वेत समुदाय के प्रति एकजुटता दिखाएं। समानता और न्याय के विषयों की जागरूकता को आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण है। इंग्लैंड के खिलाड़ी और मैनेजमेंट इस मामले नस्लीय पूर्वाग्रह को खत्म करने के उद्देश्य का समर्थन करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के मंच का उपयोग करने को लेकर एकजुट है।”

Editor's Pick