add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

GAY कपल का बेन स्टोक्स ने उड़ाया था मजाक, नशे में की थी मारपीट

अदालत को अभियोजन पक्ष के वकील ने बताया कि स्टोक्स घटना के दौरान अपना आप खो बैठे थे। उस दिन उन्होंने एक समलैंगिक जोड़े का मजाक भी उड़ाया था।

user-circle cricketcountry.com Written by Viplove Kumar
Last Published on - August 7, 2018 10:42 AM IST

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के ब्रिस्टल नाइट क्लब मारपीट केस की सुनवाई के दौरान कई बातें सामने आई। अदालत को अभियोजन पक्ष के वकील निकोलस कोर्सेलिस ने बताया कि स्टोक्स घटना के दौरान अपना आप खो बैठे थे। उस दिन उन्होंने एक समलैंगिक जोड़े का मजाक भी उड़ाया था।

इंग्लैंड में ब्रिस्टल क्राउन कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई की उस रात इंग्लैंड ऑलराउंडर बेन स्टोक्स नशे में थे और उन्होंने मारपीट की थी। अभियोजन पक्ष के वकील ने ज्यूरी से कहा कि स्टोक्स उस दिन बदला लेने के इरादे से घटना को अंजाम दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उस रात की घटना के बारे में बताते हुए इस बात का भी जिक्र किया की स्टोक्स ने अपना आपा खो दिया था और सड़क पर दो लोगों की इस तरह पिटाई की के वो बेहोश हो गए। कोर्सेलिस ने यह भी कहा- कि उस रात स्टोक्स ने एक समलैंगिक जोड़े साथ भी अभद्र व्यवहार किया था। उनको मजाक उड़ाया और कथित तौर पर उनपर सिगरेट का बट फेंका।

क्या है घटना

25 सितंबर को 2017 को ब्रिस्टल के एक नाइट क्लब के बाहर नशे की हालत में बेन स्टोक्स ने मारपीट की थी। इस घटना ने रेयान हेल और रेयान अली को इतना पीटा की वो दोनों बेहोश हो गए थे।

घटना के बाद स्टोक्स पर लगी थी पाबंदी

मारपीट की घटना सामने आने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम से उनको निलंबित कर दिया गया था। निलंबन की वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने एशेज 4-0 से जीता था।