×

क्रिकेट जगत में शोक की लहर, इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर का हुआ निधन

Robin Smith ने इंग्लैंड के लिए 1988 से 1996 तक 62 टेस्ट मैच और 71 वनडे मुकाबले खेले थे. वह 1992 में वर्ल्ड कप उपविजेता टीम का हिस्सा थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 2, 2025 5:50 PM IST

Robin Smith passed away: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन स्मिथ का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है, उनके परिवार ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 1988 से 1996 तक 62 टेस्ट मैच और 71 वनडे मुकाबले खेले थे.

रॉबिन स्मिथ के परिवार की तरफ से जारी किए गए बयान के अनुसार, स्मिथ का सोमवार को साउथ पर्थ स्थित उनके अपार्टमेंट में निधन हो गया. हालांकि उनकी मृत्यु का कारण नहीं बताया गया है. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और हेम्पशायर क्रिकेट क्लब ने भी स्मिथ को श्रद्धांजलि दी है.

रॉबिन स्मिथ इंग्लैंड के महान बल्लेबाजों में से एक थे. उन्होंने 62 टेस्ट मैच में 4236 रन बनाए हैं, वहीं 71 वनडे मुकाबले में उन्होंने 2419 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम नौ शतक है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 43.67 की शानदार औसत के साथ रन बनाए थे. वहीं वनडे में भी उन्होंने चार शतक लगाए थे. टेस्ट में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 175 रन था, वहीं वनडे में उन्होंने नाबाद 167 रन की पारी खेली थी. वह 1992 वनडे वर्ल्ड कप की उपविजेता रही टीम का हिस्सा भी थे.

फर्स्ट क्लास में भी है शानदार रिकॉर्ड

रॉबिन स्मिथ का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड है. उन्होंने 426 मैच में 61 शतक के साथ 26155 रन बनाए थे. वहीं लिस्ट ए के 443 मैच में उन्होंने 27 शतक के साथ 14927 रन बनाए हैं.

TRENDING NOW

23 साल तक कायम रहा था रॉबिन स्मिथ का रिकॉर्ड

रॉबिन स्मिथ ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1993 में नाबाद 167 रन की व्यक्तिगत पारी खेली थी, जो किसी भी बल्लेबाज का वनडे में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर था. यह रिकॉर्ड 23 साल तक कायम रहा. 2016 में एलेक्स हेल्स ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा. हेल्स ने पाकिस्तान के खिलाफ 171 रन बनाए थे.