This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Raod Safety World Series: बांग्लादेश लीजेंड्स के खिलाफ जमकर बरसा Kevin Pietersen का बल्ला, इंग्लैंड की एकतरफा जीत
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में रविवार को केविन पीटरसन ने अपनी उसी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी दिखाई, जिसके लिए उनकी पहचान है.
Written by India.com Staff
Last Published on - March 8, 2021 9:04 AM IST

बांग्लादेश लीजेंड्स (BAN L) की टीम अपने दूसरे मुकाबले में भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है. रविवार को वह इंग्लैंड लीजेंड्स के खिलाफ खेलने उतरी थी. कप्तान केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने यहां टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बैटिंग क निमंत्रण दिया था. लेकिन बांग्लादेश की टीम सिर्फ निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर सिर्फ 113 रन ही जोड़ पाई.
इस साधारण लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने 14 ओवरों में ही 7 विकेट से हासिल कर लिया. कप्तान केविन पीटरसन ने मात्र 117 बॉल 42 रन ठोककर इंग्लैंड की टीम को किसी मुश्किल में नहीं फंसने दिया. छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series T20) के 7वें मुकाबले में बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 4 विकेट महज 45 रन पर गंवा दिए.
बांग्लादेश को पहला झटका रयान जे साइडबोटॉम ने मोहम्मद नजीमुद्दीन (12) को बोल्ड कर दिया. इसके तुरंत बाद ही क्रिस ट्रेमलेट ने जावेद ओमर को बोल्ड किया. जावेद ने 5 रन बनाए. ट्रेमलेट ने फिर हनान सरकार (13) और मोंटी पनेसर ने नफीस इकबाल को LBW आउट कर बांग्लादेश की पारी को लड़खड़ा दिया.
बांग्लादेश जब तक इन झटकों से उबर पाता तब तक क्रिस स्कोफील्ड ने रजिन सालेह (5) को आउट कर बांग्लादेश क 5वां झटका दिया. इसके बाद मुशफिकुर रहमान ने खालीद मशूद के साथ पारी को आगे बढ़ाया. दोनों के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी कि तभी मशूद रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए और फिर बल्लेबाजी करने नहीं उतर सके. मशूद ने 39 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 31 रन बनाए.
बांग्लादेश की पारी में मुशफिकुर 26 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 30 और मोहम्मद रफीक दो रन बनाकर नाबाद रहे. इंग्लैंड की तरफ से ट्रेमलेट ने दो, पनेसर ने एक, साइडबोटॉम ने एक और स्कोफील्ड ने एक विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को पीटरसन और फिल मस्टर्ड ने अच्छी शुरुआत दिलाई. हालांकि आलमगीर कबीर ने मस्टर्ड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा.
मस्टर्ड ने 16 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए. इसके बाद पीटरसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की लेकिन रफीक ने पीटरसन को बोल्ड कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया. इसके बाद रफीक ने स्कोफील्ड (5) को LBW आउट किया. बांग्लादेश की ओर से रफीक ने दो और कबीर ने एक विकेट लिया.
अंकतालिका में बांग्लादेश की टीम अब सबसे निचले पायदान पर है. इंग्लैंड लीजेंड्स ने इस टूर्नामेंट में यह अपना पहला ही मैच खेला था. इस जीत के साथ वह 4 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. भारत 3 मैचों में 3 जीत के साथ पहले स्थान पर है, जबकि श्रीलंका की टीम 3 मैचों में 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है.
इनपुट : IANS
