भारत 'ए' पर हार का खतरा, जीत से छह विकेट से दूर है इंग्लैंड लायंस की टीम

IND A VS ENG A: भारत ‘ए’ ने 490 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टंप तक चार विकेट 159 रन पर गंवा दिये हैं, सलामी बल्लेबाज सुदर्शन 53 रन बनाकर खेल रहे हैं

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jan 19, 2024, 10:05 PM IST

Published On Jan 19, 2024, 10:05 PM IST

Last UpdatedJan 19, 2024, 10:05 PM IST

Rajat Patidar

(Photo-Twitter)

अहमदाबाद. अभिमन्यु ईश्वरन का खराब फॉर्म जारी रहा, जिससे इंग्लैंड ‘ए’ की टीम शुक्रवार को यहां पहले अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के बाद भारत ‘ए’ पर बड़ी जीत से छह विकेट दूर है. भारत ‘ए’ ने 490 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टंप तक चार विकेट 159 रन पर गंवा दिये हैं.

अंतिम दिन भारतीय टीम को जीत दर्ज करने के लिए 331 रन की जरूरत होगी और उसके पास केवल दो मजबूत बल्लेबाज बी साई सुदर्शन और विकेटकीपर कोना भरत बचे हैं। सलामी बल्लेबाज सुदर्शन 53 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि भरत अभी बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे. सरफराज खान (67 गेंद में 55 रन) अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन इसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सके.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले इंग्लैंड लायंस के बल्लेबाजों ने स्पिनर मानव सुतार और पुलकित नारंग के खिलाफ तेजी से रन बनाकर 29 ओवर में छह विकेट पर 163 रन पर दूसरी पारी घोषित की. पहली पारी में 154 रन से शानदार शतक जड़ने वाले कीटन जेनिंग्स ने दूसरी पारी में 65 गेंद में 64 रन बनाए. उन्होंने जेम्स रियू के साथ 95 रन की भागीदारी निभायी, रियू 61 गेंद में 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.

भारतीय टीम 227 रन पर सिमटी, रजत पाटीदार ने 151 रन बनाए

दिन की शुरूआत में भारतीय टीम 227 रन पर सिमट गयी थी जिसमें रजत पाटीदार ने 151 रन बनाए. फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ‘ए’ टीम के कप्तान ईश्वरन ने तेज गेंदबाज मैथ्यू पोट्स की गेंद पर बल्ला छुआ दिया और स्टंप के पीछे विकेटकीपर ओली रॉबिन्सन ने उन्हें कैच आउट किया.

दूसरी पारी में फ्लॉप में ईश्वरन

ईश्वरन ऑफ स्टंप के ऊपर जाती गेंद के प्रति असहज हो जाते हैं जो जगजाहिर है. वह लंबे समय से भारतीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में चल रहे हैं लेकिन बड़े मौके पर उनकी विफलता ही उनके लिए सबसे बड़ी बाधा रही है.

Editor's Pick