- क्रिकेट न्यूज़
- News
- England pacer John Turner retires from professional cricket at 25
महज 25 साल की उम्र में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने लिया संन्यास, दुनियाभर के क्रिकेट फैंस हैरान
जॉन टर्नर का हैम्पशायर के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने में दो साल बाकी था, पिछले साल के आखिर तक उनके पास ईसीबी डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट था.
Published On Aug 06, 2026, 11:25 PM IST
Last UpdatedAug 06, 2026, 11:25 PM IST
John Turner
England pacer John Turner retires: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने मात्र 25 साल की उम्र में पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. इतनी कम उम्र में टर्नर के संन्यास ने दुनियाभर के क्रिकेट फैंस और आलोचकों को चौंका दिया है. हैम्पशायर के तेज गेंदबाज टर्नर ने 2024 में इंग्लैंड के लिए चार इंटरनेशनल मैच खेले थे, इसमें दो वनडे और दो टी20 मुकाबले शामिल हैं.
जॉन टर्नर ने पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण पिछले जून से क्रिकेट नहीं खेला. लगातार इंजरी की वजह से ही उन्होंने क्रिकेट से संन्यास का फैसला लिया है.
यह मेरे लिए सबसे मुश्किल फैसलों में से एक है: टर्नर
टर्नर ने एक बयान में कहा, पेशेवर और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना हमेशा से मेरा सपना था, हैम्पशायर और इंग्लैंड के लिए ऐसा करना मेरे बचपन के उन्हीं सपनों को जीने जैसा है, लेकिन, मैंने रिटायर होने का फैसला किया है, यह मेरे लिए सबसे मुश्किल फैसलों में से एक रहा है. उन्होंने कहा कि स्ट्रेस फ्रैक्चर, जिसने मुझे एक साल से ज्यादा समय तक बाहर रखा, मेरी इंजरी ने मुझे एक क्रिकेटर के तौर पर और गेम से दूर अपने भविष्य के बारे में सोचने पर मजबूर किया, मैंने तय किया है कि अब अपनी अगली चुनौती का सामना करने का सही समय है.
‘मैंने पिछले कुछ सालों में जितना सोचा था उससे कहीं ज्यादा अनुभव किया है’
उन्होंने कहा, हैम्पशायर के लिए खेले पांच साल, मेरे लिए सबसे अच्छे पांच साल रहे हैं, मैंने एक सपने को पूरा करने के लिए क्लब जॉइन किया, सभी ने मेरा बहुत स्वागत किया, और यह कभी नहीं बदला, क्लब ने मुझमें जो मौका और विश्वास दिखाया, उसके लिए मैं उनका जितना शुक्रिया अदा करूं कम है, मैंने पिछले कुछ सालों में जितना सोचा था उससे कहीं ज्यादा अनुभव किया है, यह सब क्लब में सभी के सपोर्ट के बिना मुमकिन नहीं होता.
टर्नर का हैम्पशायर के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने में दो साल बाकी था, पिछले साल के आखिर तक उनके पास ईसीबी डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट था.
CSK नहीं इस फ्रैंचाइजी टीम से जुड़ेंगे हार्दिक पांड्या, मिल सकती है कप्तानी
पूरा हैम्पशायर क्रिकेट दुखी है कि उनका सफर खत्म हो गया है: जाइल्स व्हाइट
हैम्पशायर के क्रिकेट निदेशक जाइल्स व्हाइट ने कहा, जॉन एक बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, पूरा हैम्पशायर क्रिकेट दुखी है कि उनका सफर खत्म हो गया है, उन्होंने पिछले पांच सालों में हैम्पशायर के इतिहास के एक सफल दौर में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है, चार टी20 फाइनल डेज तक पहुंचे, काउंटी चैंपियनशिप में डिवीजन वन में टॉप पर चुनौती दी, और दो बार वन-डे कप के फाइनल में पहुंचे, उन्होंने क्लब और इंग्लैंड के लिए सब कुछ दिया, हमें दुख है कि उन्होंने अपने खेल करियर को अलविदा कह दिया है, हम उन्हें जीवन के अगले अध्याय के लिए शुभकामनाएं देते हैं.
जॉन टर्नर का क्रिकेट करियर
जॉन टर्नर ने इंग्लैंड के लिए दो टी-20 और दो वनडे मैच खेले. दो वनडे मैच में उन्होंने दो विकेट लिए, वहीं दो टी-20 मैच में उनके नाम एक विकेट है. 10 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 25 विकेट चटकाए हैं, वहीं लिस्ट ए के 19 मैच में उनके नाम 37 विकेट है. जॉन टर्नर ने 35 टी-20 मैच में 48 विकेट अपने नाम किए हैं.