add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ENG VS SL: 6 फुट 7 इंच की लंबाई, 90 मील की रफ्तार, इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 में खूंखार गेंदबाज को दी जगह

2022 में उन्होंने लीसेस्टरशायर से पेशेवर करियर शुरू किया. उन्होंने अब तक 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 62.75 की औसत के साथ कुल 16 विकेट चटकाए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - September 4, 2024 8:02 PM IST

ओवल. इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. ओवल में खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हल को जगह दी है. 20 साल के जोश हल छह फुट सात इंच लंबे हैं और 90 मील की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. लीसेस्टरशायर के इस तेज गेंदबाज ने पिछले 12 महीनों में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. जोश हल को चोटिल मार्क वुड की जगह इंग्लैंड की टीम में जगह मिली थी.

जोश हल को मैथ्यू पॉट्स की जगह प्लेइंग-11 में जगह दी गई है. पॉट्स ने पहले दो मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. हल के शामिल होने से आक्रमण में और अधिक ताकत आ गई है, टीम में पहले से ओली स्टोन और गस एटकिंसन के रूप में दो आक्रामक खिलाड़ी हैं. क्रिस वोक्स टीम में बने हुए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान ओली पोप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, जोश हल ऊंचाई के साथ, आप उस अतिरिक्त उछाल के साथ मौके बना सकते हैं, इससे गेंद को ड्राइव करना बहुत मुश्किल हो जाता है, खासकर अगर ओवल में थोड़ी उछाल हो, जो कि यहां देखने को मिलता है.

कौन हैं जोश हल ?

जोश हल का जन्म 20 अगस्त, 2004 को कैम्ब्रिजशायर के हंटिंगडन में हुआ, वह पहले रग्बी में अपना करियर बनाना चाहते थे, लेकिन 15 साल की उम्र में उनके हाथ में चोट लग गई थी. टूटे हुए हाथ के कारण वह रग्बी नहीं खेल सके और उन्होंने क्रिकेट की ओर रूख किया. 2022 में उन्होंने लीसेस्टरशायर से पेशेवर करियर शुरू किया. उन्होंने अब तक 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 62.75 की औसत के साथ कुल 16 विकेट लिए हैं. उन्होंने अब तक 9 लिस्ट-A मैचों में 24.23 की औसत के साथ 17 विकेट हासिल किए हैं. 21 टी-20 मैचों में 27.04 की औसत के साथ उनके नाम 24 विकेट है.

सीरीज में इंग्लैंड को 2-0 की अजेय बढ़त

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम को 2-0 की अजेय बढ़त हासिल है. तीसरा टेस्ट मैच जीतकर इंग्लैंड सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी. इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टेस्ट छह सितंबर से खेला जाएगा.

इंग्लैंड की प्लेइंग-11

डैन लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ओली स्टोन, जोश हल, शोएब बशीर