- क्रिकेट न्यूज़
- News
- England played better cricut than us, says Sri Lanka head coach Chandika Hathurusingha
'टीम में प्रतिभा की कमी नहीं, कुछ गलत निर्णय के कारण हम हारे'
इंग्लैंड ने श्रीलंका को उनके ही घर में टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी।
Published On Nov 18, 2018, 02:16 PM IST
Last UpdatedNov 18, 2018, 02:16 PM IST
Sri Lanka Cricket Team (File Photo) © AFP
इंग्लैंड ने श्रीलंका की धरती पर मेजबान टीम को टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी। जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम ने कैंडी टेस्ट में 57 रनों से जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 290 रन बनाए तो जवाब में श्रीलंका की टीम 336 रनों पर ऑलआउट हुई। जिसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 346 रन बनाकर श्रीलंका को जीत के लिए 301 रनों का लक्ष्य दिया। मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में मैच के पांचवे दिन 243 रन पर ही ऑलआउट हो गई। 146 गेंद पर 124 रनों की पारी खेलने के लिए जो रूट को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
श्रीलंका के मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंहा ने हार के बाद कहा, “”हमारी टीम दोनों मैचों में महत्वपूर्ण समय पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है, जो हार का कारण बना। हमारी टीम में मैच जिताने वाले खिलाड़ियों की कमी नहीं है। इस साल ये हमारी पहली टेस्ट सीरीज है जिसमें हमें अपने घर में हार मिली है। हमने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया है। इस सीरीज में दोनों ही मैच काफी नजदीकी रहे।”
कोच ने कहा, ” इंग्लैंड ने हमसे अच्छा क्रिकेट खेला। हमें ये बात स्वीकार करनी होगी। हमें अपनी गलितयों से सीखना होगा। ये ऐसी गलतियां हैं जिसे हम आसानी से ठीक कर सकते हैं। टीम के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। कुछ गलत निर्णय लेने के कारण हम हारे।”
कोच ने कहा, “दोनों ही टेस्ट मैच में हमने 150 रन के अंदर विरोधी टीम के 5 विकेट निकाल लिए थे। हमें टेस्ट मैच जीतने के लिए लगातार विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखने की जरूरत थी। बेन फोक्स ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की जिसके कारण मैच में अंतर पैदा हो गया।”