• Home
  • News
  • England player Dawid Malan may ruled out from Semifinal match Against India

T20 WC 2022: इंग्लैंड को तगड़ा झटका, सेमीफाइनल से बाहर हो सकता है टीम का स्टार प्लेयर

डेविड मलान को ग्रोइंग इंजरी की शिकायत है और उनका सेमीफाइनल से बाहर होना तय माना जा रहा है. डेविड मलान का बाहर होना इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 07, 2022, 01:57 PM IST

Published On Nov 07, 2022, 01:57 PM IST

Last UpdatedNov 07, 2022, 01:57 PM IST

Dawid Malan

Dawid Malan

टी-20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड की टीम को तगड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज डेविड मलान भारत के खिलाफ 10 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल मैच से बाहर हो सकते हैं. डेविड मलान श्रीलंका के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे.

डेविड मलान को ग्रोइंग इंजरी की शिकायत है और उनका सेमीफाइनल से बाहर होना तय माना जा रहा है. टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले में मैच के 15वें ओवर में बाउंड्री लाइन की तरफ गेंद के पीछे भागने के दौरान मलान चोटिल हो गए थे. वह इस मैच में चोट की वजह से बल्लेबाजी करने भी नहीं आए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डेविड मलान का बाहर होना इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, वहीं भारतीय टीम के लिए यह एक अच्छी खबर है. क्योंकि बायें हाथ के बल्लेबाज मलान अच्छे फॉर्म में हैं. 35 साल के मलान ने इंग्लैंड के लिए  55 टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.84 की औसत से 1748 रन है, मलान के नाम टी-20 में एक शतक और 14 अर्धशतक है.

Editor's Pick