add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ENG VS WI: इंग्लैंड ने तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम नॉटिंघम में दूसरे टेस्ट मैच में आमने-सामने है. वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - July 18, 2024 4:45 PM IST

नॉटिंघम. इंग्लैंड की टीम ने नॉटिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए सबसे तेज 50 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम ने सिर्फ 4.2 ओवर में 50 रन बना डाले, जो टेस्ट क्रिकेट में एक रिकॉर्ड है.

वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. इंग्लैंड की टीम ने पहले ही ओवर में जैक क्राउली का विकेट गंवा दिया, मगर इसके बाद बेन डकेट और ओली पोप ने विस्फोटक बल्लेबाजी की. पहले ओवर में इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर चार रन पर था, मगर अगले तीन ओवर में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. जायडन सील्स वेस्टइंडीज के लिए दूसरा ओवर डालने आया था, इस ओवर में 19 रन बने. तीसरे ओवर में 12 रन, वहीं चौथे ओवर में 09 रन बने. अल्जारी जोसेफ के स्पेल के तीसरे और इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर की पहली दो गेंदों पर इंग्लैंड ने 50 रन बनाकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले 10 ओवर में इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट पर 76 रन बनाए हैं. बेन डकेट 55 रन और ओली पोप 18 रन बनाकर नाबाद हैं.

इंग्लैंड ने तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड

इंग्लैंड का 4.2 ओवर में 50 रन बनाना टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम का सबसे तेज अर्धशतक है. इंग्लैंड ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा जो 1994 के ओवल टेस्ट में बना था. ओवल टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4.3 ओवर में इंग्लैंड ने 50 रन बनाए थे. सबसे तेज 50 रन बनाने के मामले में इंग्लैंड की टीम ही तीसरे स्थान पर है, इंग्लैंड ने 2002 में मैनचेस्टर में श्रीलंका के खिलाफ 4.6 ओवर में अर्धशतक बनाया था.

बेन डकेट ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

बेन डकेट ने इस मैच में सिर्फ 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. 32 गेंद में अर्धशतक लगाकर इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में उन्होंने इयान बॉथम (32 गेंद) के साथ संयुर्त रुप से तीसरे स्थान पर हैं. इंग्लैंड के लिए इयॉन बाथम ने सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया है. उन्होंने सिर्फ 28 गेंद में यह कारनामा किया था. दूसरे नंबर पर जॉनी बेयरस्टो है, जिन्होंने 30 गेंद में अर्धशतक लगाया था.

इंग्लैंड के लिए सबसे तेज़ टेस्ट अर्धशतक (By Ball)

28 – इयान बॉथम बनाम भारत, दिल्ली, 1981
30 – जॉनी बेयरस्टो बनाम न्यूज़ीलैंड, हेडिंग्ले, 2022
32 – इयान बॉथम बनाम न्यूज़ीलैंड, द ओवल, 1986
32 – बेन डकेट बनाम वेस्टइंडीज, ट्रेंट ब्रिज, 2024