इंग्लैंड में टीम इंडिया का सूपड़ा साफ, आखिरी मुकाबले में भी मिली करारी हार; 4-0 से गंवाई सीरीज

इंग्लैंड ने 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला भी बड़ी आसानी से भारत को हरा दिया. इसी के साथ टीम इंडिया का आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी सूपड़ा साफ हो गया. भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद अबतक एक भी जीत नहीं मिली है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jul 11, 2026, 11:43 PM IST

Published On Jul 11, 2026, 11:43 PM IST

Last UpdatedJul 11, 2026, 11:43 PM IST

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी करारी हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ मेजबान इंग्लैंड ने सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली है. दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था. अगले मुकाबले में इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल की और तीसरे मैच में भारत को 125 रन से मात दी.

भारत सीरीज का चौथा मैच 9 विकेट से गंवा बैठा. इसी के साथ सीरीज भी हाथ से निकल गई. टीम इंडिया के पास अंतिम मैच को जीतकर खाता खोलने का मौका था. लेकिन इसमें भी असफलता ही हाथ लगी. अब दोनों देश 14, 16 और 19 जुलाई को तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बटलर और ब्रूक की तूफान में उड़ी टीम इंडिया

शनिवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने जोस बटलर और कप्तान हैरी ब्रूक की 233 रन की साझेदारी की बदौलत 3 विकेट खोकर 257 रन बनाए. इस टीम ने 8 के स्कोर पर फिलिप साल्ट (6) का विकेट गंवा दिया था. इसके बाद ब्रूक ने बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 233 रन जुटाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया. टीम ने 18.4 ओवर में बटलर के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवाया. जो 64 गेंदों में 8 छक्कों और 12 चौकों के साथ 131 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

अगली गेंद पर शिवम दुबे ने जैकब बेथेल (0) का विकेट भी हासिल कर लिया. लेकिन कप्तान अंत तक टिके रहे. ब्रूक 45 गेंदों में 8 छक्कों और 4 चौकों के साथ 95 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत के लिए शिवम दुबे ने 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट निकाला.

56 रन से हारी भारत

इसके जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना भारत सकी. मेहमान टीम ने 25 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा (3) का विकेट गंवा दिया था. इसके बाद संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 30 रन जुटाकर टीम को 55 के स्कोर तक पहुंचाया. संजू 14 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 27 रन बनाकर आउट हुए.

यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के साथ 30 गेंदों में 55 रन की साझेदारी की. लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. अय्यर 16 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए. जबकि ईशान ने 35 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 56 रन की पारी खेली. इनके अलावा, तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 53 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 3 विकेट हासिल किए. जबकि आदिल रशीद ने 2 विकेट निकाले. जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और लियाम डॉसन के हाथ 1-1 विकेट लगा.

Editor's Pick