×

क्रिकेट में आज: 27 साल का इंतजार और सिर्फ आधे घंटे में खत्म हो गया करियर

बल्लेबाज को मैलकम मार्शल की गेंद लगी और वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। लॉयड इसके बाद कभी इंग्लैंड के लिए नहीं खेले।

malcom marshell (Twitter)

आप 27 साल तक इंतजार करते हैं, अपने देश के लिए पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए। आप मैदान पर उतरते हैं। लेकिन कुछ ही देर में अस्पताल में होते हैं। अपने पहले ही मैच सिर्फ आधे घंटे के भीतर. इंग्लैंड के टिमंट्रो ऐंड्रू लॉयड के साथ ऐसा ही हुआ। आज ही के दिन सन् 1984 में।

एजबेस्टन के मैदान पर सलामी बल्लेबाजी करते उतरे लॉयड के हेलमेट के अगले हिस्से पर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज मैलकम मार्शल की गेंद लगी। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने तीन में से दो वनडे मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया।

वह 10 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे जब मार्शल ने एक शॉर्ट पिच गेंद फेंकी। लॉयड चूक गए और गेंद उनके सिर पर लगी। उनकी हालत बहुत खराब रही। एक वक्त ऐसा भी था कि उन्हें नजर आना बंद हो गया था

उस सीजन में उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट नहीं खेला और फिर कभी इंग्लैंड के लिए नहीं खेले। वॉरविकशर के लिए उन्होंने निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 17 हजार से ज्यादा रन बनाए।

trending this week