- क्रिकेट न्यूज़
- News
- England skipper Heather Knight feels Test match against India was brilliant for drawing attention to women’s cricket
महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने का शानदार तरीका था भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच: हीथर नाइट
ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया तीन दिवसीय टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।
Published On Jun 20, 2021, 04:50 PM IST
Last UpdatedJun 20, 2021, 04:50 PM IST
हीथर नाइट (ICC)
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीथर नाइट ने भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये महिलाओं के खेल की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिये शानदार था और कहा कि वह मौजूदा चार दिवसीय मुकाबले के बजाय पांच दिवसीय मैचों का समर्थन करेंगी।
भारत ने फॉलोऑन मिलने के बाद मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए दूसरी पारी में आठ विकेट पर 344 रन बनाकर टेस्ट ड्रा कराया। इंग्लैंड की टीम जीतने के लिए शनिवार को चौथे और अंतिम दिन नौ विकेट हासिल नहीं कर सकी।
नाइट ने मैच के बाद कहा, ‘‘क्रिकेट का शानदार मुकाबला रहा। ये दुर्भाग्यपूर्ण था कि इसका अंत रोमांचक नहीं रहा, जैसा कि हो सकता था लेकिन कितना बढ़िया क्रिकेट का मुकाबला रहा।’’
इंग्लैंड और विंडीज का दौरा टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए अहम होगा: मिस्बाह उल हक
उन्होंने कहा, ‘‘ये महिलाओं के क्रिकेट की ओर ध्यान आकर्षण के लिए काफी अच्छा रहा क्योंकि इससे दिखा कि महिलाओं के टेस्ट क्रिकेट का भी खेल में स्थान है। और शायद पांच दिवसीय मैच भी खेल सकते हैं।’’
ये पूछने पर कि वो महिलाओं के पांच दिवसीय टेस्ट में खेलना चाहेंगी तो नाइट ने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से ऐसा करना चाहूंगी। महिलाओं के क्रिकेट में काफी ड्रा हो चुके हैं, इसलिये निश्चित रूप से इस ओर देखा जाना चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमसे मैच जीतने का मौका छीन गया क्योंकि एक अतिरिक्त दिन नहीं था और हमारे पास मैच में समय नहीं था, इसलिये हां, मैं इसके पक्ष में हूं।’’