• Home
  • News
  • England star all rounder Liam Dawson retires from first-class cricket amid of IPL 2026 with immediate effect

380 विकेट, 10 हजार से ज्यादा रन... स्टार ऑलराउंडर ने संन्यास लेकर फैंस को चौंकाया

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 18 शतक और 56 अर्धशतक है. उन्होंने 172 लिस्ट ए मैच में 184 विकेट लिए हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 14, 2026, 01:59 PM IST

Published On May 14, 2026, 01:59 PM IST

Last UpdatedMay 14, 2026, 01:59 PM IST

Liam dawson

Liam dawson

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. हालांकि वह व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते रहेंगे. 36 साल के डॉसन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 380 विकेट चटकाए, वहीं उनके नाम 10 हजार से ज्यादा रन है. लियाम डॉसन ने कई टी-20 फ्रैंचाइजी लीग में हिस्सा लिया, हालांकि उन्हें आईपीएल खेलने का मौका नहीं मिल सका.

लियाम डॉसन ‘व्हाइट-बॉल’ क्रिकेट में हैम्पशायर का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे. संन्यास के फैसले पर उन्होंने कहा कि यह फ़ैसला उन्होंने क्रिकेट के छोटे फ़ॉर्मेट में अपने करियर को और लंबा करने के उद्देश्य से लिया है. इस सीज़न में डॉसन ने काउंटी चैंपियनशिप के चार मैचों में हिस्सा लिया और सात विकेट चटकाए. डॉसन ने हैम्पशायर की वेबसाइट पर कहा, यह फैसला मैंने हल्के में नहीं लिया है, लेकिन मुझे लगता है की सफेद गेंद क्रिकेट में अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए यह सही समय है. डॉसन के इस फैसले से साफ है कि अब उनका पूरा फोकस व्हाइट बॉल क्रिकेट पर रहेगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फर्स्ट क्लास में शानदार है रिकॉर्ड

लियाम डॉसन का फर्स्ट क्लास में रिकॉर्ड शानदार है. उन्होंने 218 फर्स्ट क्लास मैच खेले, जिसमें उनके नाम 380 विकेट है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 15 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया है. वहीं बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 10828 रन बनाए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 18 शतक और 56 अर्धशतक है. उन्होंने 172 लिस्ट ए मैच में 184 विकेट लिए हैं. वहीं 344 टी-20 मैच में उनके नाम 288 विकेट है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 3879 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 20 अर्धशतक शामिल है. टी-20 में छह अर्धशतक के साथ उनके नाम 2954 रन है.

पिछली दो पारियों में ‘डक’ के बाद मच गई थी शांति, फिर कोहली ने शतक के साथ मचाई सुनामी

SA20 में 2024-25 में किया था शानदार प्रदर्शन

डॉसन साउथ अफ्रीका के टी20 लीग SA20 में वह सनराइजर्स ईस्टर्न कैप का हिस्सा हैं. 2024-25 सीजन में उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 विकेट हासिल किए थे.

‘एक दिन यह सब खत्म हो जाएगा’, सेंचुरी के बाद विराट कोहली ने की इमोशनल बात, क्रिकेट से प्यार पर क्या बोले?

लियाम डॉसन का इंटरनेशनल करियर

इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर लियाम डॉसन के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए चार टेस्ट, नौ वनडे और 32 टी-20 मैच खेल हैं. चार टेस्ट में उनके नाम आठ विकेट है. नौ वनडे मैच में उन्होंने नौ विकेट चटकाए हैं, वहीं 32 टी-20 मैच में उनके नाम 32 विकेट है.

Editor's Pick