• Home
  • News
  • England suffer major blow as Ollie Robinson ruled out of second Test with knee injury

इंग्लैंड को बड़ा झटका, ओली रॉबिन्सन चोटिल होकर दूसरे टेस्ट से बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन घुटने की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं, जबकि उनकी फिटनेस को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

Edited By : Ansh Kapoor |Jun 15, 2026, 01:18 PM IST

Published On Jun 15, 2026, 01:18 PM IST

Last UpdatedJun 15, 2026, 01:18 PM IST

Ollie Robinson test

Ollie Robinson test

इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। इंग्लिश तेज गेंदबाज ओली रोबिन्सन दाहिने घुटने की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। रॉबिन्सन इस सीरीज में दो साल बाद टेस्ट टीम में लौटे थे। पहले टेस्ट में लॉर्ड्स के मैदान पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने 7 विकेट लेकर इंग्लैंड को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, रॉबिन्सन की नई इंजरी ने उनकी फिटनेस को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। रोबिन्सन ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला फरवरी 2024 में रांची में खेला था, जहां उन्होंने सिर्फ 13 ओवर ही गेंदबाजी की थी। वहीं, रोबिन्सन दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके थे।

हालांकि, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बताया है कि रोबिन्सन टीम के साथ ही रहेंगे। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि वह 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं। रॉबिन्सन का न होना इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है। टीम के नियमित कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को नाइट क्लब विवाद को लेकर जारी जांच की वजह से दूसरे टेस्ट के लिए टीम में नहीं चुना गया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार

इंग्लैंड का प्रदर्शन लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट में शानदार रहा था। मेजबान टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 115 रनों से हराया था। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने दोनों ही पारियों में आसानी से घुटने टेक दिए थे। पहली पारी में इंग्लैंड द्वारा बनाए गए 140 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 113 रन बनाकर ढेर हो गई थी। वहीं, दूसरी इनिंग में इंग्लैंड ने एमिलियो गे की अर्धशतकीय पारी के बूते 226 रन बनाए थे। हालांकि, दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की पूरी टीम सिर्फ 138 रन बनाकर सिमट गई थी। इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में ओली रोबिन्सन ने 5 विकेट झटके थे, जबकि दूसरी इनिंग में गस एटकिंसन ने 30 रन देकर 5 विकेट निकाले थे।

Editor's Pick