×

T20 World Cup 2026 के लिए इंग्लैंड ने टीम का किया ऐलान, स्टार प्लेयर को नहीं मिली जगह

आईसीसी के नियमों के अनुसार टूर्नामेंट से एक महीने पहले तक सभी टीमों को अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान करना होता है.हैरी ब्रूक को टीम का कप्तान बनाया गया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 30, 2025 2:34 PM IST

England T20 World Cup 2026 Squad: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी प्रोविजनल स्क्वॉड घोषित कर दी है. आईसीसी के नियमों के अनुसार टूर्नामेंट से एक महीने पहले तक सभी टीमों को अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान करना होता है.हैरी ब्रूक को टीम का कप्तान बनाया गया है. इंग्लैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आठ फरवरी को नेपाल के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के साथ- साथ श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम घोषित की है.

एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले जोश टंग को टीम में शामिल किया गया है, वहीं चोटिल जोफ्रा ऑर्चर भी टीम का हिस्सा हैं. इस टीम में अनुभवी जोश बटलर, सैम करन और आदिल रशीद को शामिल किया गया है. आर्चर प्रोविज़नल वर्ल्ड कप टीम में हैं, लेकिन वह श्रीलंका नहीं जाएंगे क्योंकि इस महीने की शुरुआत में एडिलेड में तीसरे एशेज टेस्ट के दौरान लगी बाईं तरफ की चोट के बाद वह इंग्लैंड की मेडिकल टीम के साथ अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे.

स्टार खिलाड़ी की अनदेखी

इंग्लैंड की टी-20 टीम में स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन को मौका नहीं दिया गया है. वहीं जेमी स्मिथ भी टीम का हिस्सा नहीं हैं.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 और श्रीलंका सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड:

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड

22 जनवरी से श्रीलंका के साथ सीरीज खेलेगी इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा तीन वनडे और तीन T20I मैचों का होगा. वनडे मैच 22, 24 और 27 जनवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसके बाद T20I मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे, जो 30 जनवरी, 01 और 03 फरवरी को होंगे.

जैक क्रॉली की ODI टीम में वापसी

इंग्लैंड की वनडे टीम में ज़ैक क्रॉली की भी वापसी हुई है, जो दिसंबर 2023 के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में लौटे हैं. ऑलराउंडर विल जैक्स अक्टूबर में न्यूजीलैंड दौरे से बाहर रहने के बाद टीमों में वापस आ गए हैं।

TRENDING NOW

इंग्लैंड ODI टीम:

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, ज़ैक क्रॉली, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, ल्यूक वुड