×

ओली रोबिनसन को इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों का पूरा समर्थन हासिल: जेम्स एंडरसन

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड नेनौ साल पहले किए नस्लवादी ट्वीट्स के लिए युवा तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन को सस्पेंड कर दिया है।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - June 8, 2021 8:43 PM IST

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने कहा है कि टीम ने नौ साल पहले किए नस्लवादी ट्वीट्स के लिए ओली रॉबिनसन (Ollie Robinson) की माफी को स्वीकार कर लिया है और सभी खिलाड़ी उनके समर्थन में है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले हफ्ते टेस्ट डेब्यू करते हुए सात विकेट चटकाने वाले रॉबिनसन को इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 2012-13 के उनके आपत्तिजनक ट्वीट के लिए निलंबित कर दिया है। रॉबिनसन हालांकि उन ट्वीट के लिए सार्वजनिक तौर पर बिना शर्त माफी मांग चुके हैं।

ब्रिटेन की मीडिया से बात करते हुए एंडरसन ने रॉबिनसन का समर्थन किया। ये पूछने पर कि क्या टीम ने रॉबिनसन की माफी स्वीकार कर ली है या कुछ खिलाड़ी अब भी इसे लेकर असहज हैं, एंडरसन ने कहा, ‘‘नहीं, मुझे लगता है कि इसे स्वीकार कर लिया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसने सबके सामने माफी मांगी और आप देख सकते हैं कि वो कितना निराश था और एक समूह के रूप में हम सराहना करते हैं कि वो अब बदला हुआ इंसान है। तब से वो काफी परिपक्व हो गया है और उसे टीम का पूरा समर्थन हासिल है।’’

ब्रिटेन के राजनेताओं ने इस भी मुद्दे पर रॉबिनसन का समर्थन करते हुए ईसीबी से इस तेज गेंदबाज को निलंबित करने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है क्योंकि उसे सालों पहले किशोरावस्था में गलती की थी। रॉबिनसन के लार्ड्स में टेस्ट पदार्पण के पहले दिन पिछले बुधवार को ये ट्वीट सामने आए थे।

टीम पर खिलाड़ी के निलंबन के असर के बारे में पूछने पर एंडरसन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ये मुश्किल समय है। मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में हम इससे सीखने का प्रयास कर रहे हैं।’’