टी20 सीरीज के अनुभव का इस्तेमाल भारत में होने वाले विश्व कप में करेगा इंग्लैंड: कोच सिल्वरवुड

इंग्लैंड क्रिकेट भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से हार गई है।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 22, 2021, 11:07 AM IST

Published On Mar 22, 2021, 11:07 AM IST

Last UpdatedMar 22, 2021, 11:07 AM IST

(BCCI)

टीम इंडिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में 36 रन से हार के बाद सीरीज गंवाने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड का कहना है हार के बावजूद इस सीरीज के दौरान इंग्लैंड खिलाड़ियों को मिला अनुभव भारत में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के दौरान काम आएगा।

सीरीज खत्म होने के बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, “टी20 विश्व कप साल के आखिर में भारत में होना है और यहां खेलने का अनुभव होना बेहद अहम है। मैं टी20 सीरीज को हमारे खिलाड़ियों के लिए अच्छे अनुभव के तौर पर देख रहा हूं। जाहिर सी बात है कि हम टी20 सीरीज हारने से हम निराश हूं लेकिन ये (भारत) जीतने के लिए मुश्किल जगह है। भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लिश कोच ने कहा, “लेकिन जब हम यहां विश्व कप के लिए वापस आएंगे तो निश्चित तौर पर इससे सीख लेंगे। खिलाड़ियों को यहां के हालात और विकेट का अच्छा अनुभव होगा, इन विकेटों पर कैसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी करनी है। सीरीज जीतकर निराश जरूर हैं लेकिन जो हमारे सामने है उसे लेकर उत्साहित हैं।”

ओपनिंग करेंगे रोहित-कोहली तो क्या केएल राहुल का पत्ता साफ? भारतीय उप-कप्तान ने दिया जवाब

टी20 सीरीज खत्म होने के बाद इंग्लैंड टीम को 23 मार्च से पुणे में भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है जो 28 मार्च तक चलेगी। इस बारे में कोच ने कहा, “अगर हम वनडे सीरीज जीत जाते हैं तो ये हमारे लिए कोई सांत्वना की बात नहीं होगी। लेकिन हम विश्व चैंपियन हैं, हम वनडे सीरीज जीतना चाहते हैं।”

इंग्लैंड टीम साल 2021 के भारत दौरे पर अब तक एक भी सीरीज नहीं जीत पाई है। टी20 सीरीज में मिली करीबी हार से पहले मेजबान टीम के चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

Editor's Pick