• Home
  • News
  • England team should remove pressure form struggling Jos Buttler: Former wicket-keeper Matt Prior

'खराब फॉर्म से जूझ रहे जोस बटलर पर से दबाव हटाए इंग्लैंड टीम'

इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में दो अहम कैच छोड़ने के बाद आलोचना झेल रहे हैं।

Edited By : Press Trust of India |Aug 08, 2020, 05:01 PM IST

Published On Aug 08, 2020, 05:01 PM IST

Last UpdatedAug 08, 2020, 05:01 PM IST

जोस बटलर (Getty images)

पूर्व विकेटकीपरों का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों को विकेट के पीछे खराब फार्म से जूझ रहे जोस बटलर पर से दबाव हटाना होगा।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में बटलर ने दो कैच छोड़े और स्टंपिंग का एक मौका भी गंवाया। उन्होंने शान मसूद का कैच 45 के स्कोर पर छोड़ा। जिन्होंने बाद में 156 रन की पारी खेल डाली।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पूर्व विकेटकीपर मैट प्रायर ने कहा, ‘‘बटलर सबसे खराब स्थान पर हैं और टीम को उसका सहयोग करना चाहिए। विकेटकीपर फार्म में नहीं हो तो पूरी टीम को उसका साथ देना चाहिए।’’

‘धोनी ने मुझे कहा था, टीम के सबसे तेज धावक को हराते रहने तक खेलना जारी रखेंगे’

उन्होंने कहा, ‘‘मैने जोस को करीब से देखा है और वो उस स्थिति में है जब आप अपने खेल पर ही सवाल उठाने लगते हैं। कई बार वो अपने हाथों या दस्तानों को देखने लगता है। जब आप विकेट के पीछे लय हासिल करने के लिए जूझते हैं तो वो सबसे खराब स्थान होता है क्योंकि आपको पता है कि गेंद आपके पास आने वाली है। आपको पूरे सात घंटे एकाग्रता बनाए रखनी होती है।’’

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक स्टीवर्ट ने कहा, ‘‘बाकी दस खिलाड़ियों को समझना होगा कि जोस का समय खराब चल रहा है। ऐसे में उसे दबाव से बचाना होगा।’’

Editor's Pick