add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मार्च 2020 में श्रीलंका का दौरा करेगी इंग्लैंड टीम

इंग्लैंड टीम श्रीलंका दौरे पर दो अभ्यास मैच और आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो मैच खेलेगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - October 25, 2019 2:38 PM IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम अगले साल मार्च में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। ये दोनों टेस्ट मैच आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे।

आईसीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पहला टेस्ट गॉल में 19 मार्च से शुरू होगा। दूसरा टेस्ट कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टेस्ट मैचों से पहले इंग्लैंड दो टूर मैच भी खेलेगी। पहला तीन दिवसीय अभ्यास मैच श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच चार दिवसीय होगा जो 12 से 15 मार्च के बीच खेला जाएगा।

तारीख मैच फॉर्मेट वेन्यू
07-09 मार्च  2020 इंग्लैंड बनाम SLC बोर्ड अध्यक्ष XI तीन दिवसीय अभ्यास मैच MCG,कटुनायके
12-15 मार्च 2020 इंग्लैंड बनाम SLC बोर्ड अध्यक्ष XI चार दिवसीय अभ्यास मैच पी सारा ओवल, कोलंबो
19-23 मार्च 2020 श्रीलंका बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
27-31 मार्च  2020 श्रीलंका बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट RPICS, कोलंबो

इंग्लैंड ने आखिरी बार 2018 में श्रीलंका का दौरा किया था। तब तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की थी।