- क्रिकेट न्यूज़
- News
- England to back Jos Buttler, but Joe Denly in the firing line : Coach Chris Silverwood
खराब फॉर्म के बावजूद जोस बटलर का समर्थन करेगा इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट
पूर्व तेज गेंदबाज डैरन गॉ ने कहा कि जोस बटलर के पास इंग्लैंड टीम में अपनी जगह बचाने के लिए केवल दो और मैच बचे हैं।
Published On Jul 14, 2020, 02:13 PM IST
Last UpdatedJul 14, 2020, 02:13 PM IST
जोस बटलर, बेन स्टोक्स (IANS)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद भी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर पर भरोसा दिखाने का फैसला लिया है। हालांकि शीर्ष क्रम बल्लेबाज जो डेन्ली पर गाज गिर सकती है।
कोच क्रिस सिल्वरवुड ने खराब फार्म में चल रहे बटलर का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने पहले टेस्ट में अच्छी बल्लेबाजी की थी और सीरीज के बचे हुए मैचों में उन्हें ‘सफल होने के लिए पूरा मौका मिलेगा।
बटलर पिछली 12 पारियों में अर्धशतक लगाने में नाकाम रहे है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में जर्मेन ब्लैकवुड का कैच टपका दिया था। ब्लैकवुड ने 95 रन की पारी खेलकर वेस्टइंडीज को चार विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
ICC World Cup Final 2019 : ‘एक सेकेंड के लिए ऐसा लगा कि अब हम नहीं जीत सकते’
मैच के बाद इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदगाज डेरेन गॉ ने कहा था कि बटलर वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकी बचे दो मैचों में अगर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके तो टीम में उनकी जगह खतरे में है।
सिल्वरवुड ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कहा, ‘‘मैं आलोचना कर के जोस पर और दबाव नहीं बनाना चाहता हूं, क्योंकि मुझे नहीं लगता इससे उसे मदद मिलेगी। ऐसे में हम उसे सफल होने के लिए सर्वश्रेष्ठ मौका देना चाहते हैं। मैच से पहले अभ्यास के दौरान जोस शानदार प्रदर्शन कर रहा था। वो पहली पारी में भी लय में दिख रहा था। उसे क्रीज पर समय बिताने और बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत है जिसे वो भी जानता है।’’
45 साल के सिल्वरवुड ने कहा कि बटलर को विश्वास दिलाने की जरूरत है कि वो अगले टेस्ट में अच्छा कर सकता है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे नजरिए से देखें तो हम ये सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि वो आत्मविश्वास से भरा रहे। हम उसे सफल होने के लिए सर्वश्रेष्ठ मौका देंगे। बाकी इस बात पर निर्भर करता है कि उसके लिए दिन कैसा है, अगर वो कुछ रन बना लेगा तो बाकी बातों का कोई मतलब नहीं रहेगा।’’
दूसरे टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी की कोई गारंटी नहीं : कोच सिल्वरवुड
टीम के दूसरे विकेटकीपर बेन फॉक्स को मौका दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘आप सही कह रहे हैं हमारे पास एक बहुत ही शानदार विकेट कीपर है हम भाग्यशाली हैं।”
डेन्ली ने पहले टेस्ट में 18 और 29 रन बनाए थे और नियमित कप्तान जो रूट की वापसी के बाद उनके टीम से बाहर होने की संभावना है। उनके बारे में कोच ने कहा, “हम डेन्ली को अच्छा करते देखना चाहते हैं। हमने देखा है कि वो काफी कड़ी मेहनत कर रहा है। वो शानदार खिलाड़ी है लेकिन अभी दबाव में है।’’