×

इंग्‍लैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया का क्‍लीन स्‍वीप करने के लिए इस युवा को दी जगह

पांच मैचों की वनडे सीरीज में इंग्‍लैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Published on - June 20, 2018 4:15 PM IST

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज के आखिर के दो वनडे मैचों के लिए इंग्‍लैंड ने युवा ऑलराउंडर सैम कुरेन और क्रेग ओवर्टन को टीम में शामिल किया है। दोनों खिलाड़ी इस समय इंग्‍लैंड लायंस टीम की ओर से खेल रहे थे। हालांकि दोनों के आने से इंग्‍लैंड के पास तेज गेंदबाजों का अधिक विकल्‍प होगा।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/england-vs-australia-3rd-odi-england-batsman-scored-most-runs-against-andrew-tye-721329″][/link-to-post]

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए तीसरे वनडे में पुरुष वनडे टीम का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस पारी में टीम के ओपनर जॉनी बेयरस्टो (139) और एलेक्स हेल्स (147) ने शानदार शतकीय पारी खेली।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 481 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम 37 ओवर में 239 रन पर ढेर हो गई और 242 रन से मुकाबला गंवा बैठी।

पांच मैचों की सीरीज में इंग्‍लैंड की टीम 3-0 से आगे हो गई है। सीरीज का चौथा वनडे गुरुवार को डरहम में खेला जाएगा जबकि पांचवां और आखिरी वनडे रविवार को ओल्‍ड ट्रेफर्ड में आयोजित होगा।

सर्रे काउंटी टीम की ओर से खेलने वाले कुरेन और समरसेट के ओवर्टन को इंग्‍लैंड लायंस में जगह दी गई है जो इंडिया ए और वेस्‍टइंडीज ए टीम के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलेगी। ट्राई सीरीज की शुरुआत शुक्रवार से डर्बी में होगी।

ससेक्‍स के क्रिस जॉर्डन को इंग्‍लैंड लायंस टीम में शामिल किया गया है जो इंडिया ए के खिलाफ शुक्रवार को खेले जाने वाले और वेस्‍टइंडीज ए के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले के लिए टीम में मौजूद रहेंगे। ओवर्टन अगले सप्‍ताह लायंस टीम के साथ जुड़ेंगे।