×

ENG vs AUS 3rd ODI: आज इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं दोनों टीमें

England vs Australia 3rd ODI Probable XI: तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - September 16, 2020 8:39 AM IST

England vs Australia 3rd ODI Probable XI: टी20 सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम अब वनडे सीरीज में भी हार की कगार पर खड़ी है. दूसरे वनडे में 232 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम एक समय 31 ओवर में 4 विकेट पर 144 रन बनाकर मैच जीतने की स्थिति में थी लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार वापसी कर कंगारूओं के मुंह से जीत छीन ली.

मेजबान इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में 24 रन से जीत दर्ज कर 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. अब सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे निर्णायक हो गया है. ये मुकाबला बुधवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा.

भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी सिक्स एचडी और सोनी सिक्स पर देखा जा सकता है.

कैसा रहेगा मौसम का हाल

तीसरे वनडे में बारिश आने के कोई चांस नहीं है. हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे.

पिच रिपोर्ट

सीरीज में जिस प्रकार से मैच खेलते गए पिच धीमी होती चली गई. टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद करेगी.

संभावित इलेवन

इंग्लैंड :

जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), इयोन मॉर्गन (कप्तान), सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कर्रन, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, टॉम कर्रन.

ऑस्ट्रेलिया :

डेविड वॉर्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा.

दूसरे वनडे से एहतियातन टीम से बाहर किए गए स्टीव स्मिथ की इस करो या मरो मैच में वापसी हो सकती है. स्मिथ को नेट प्रैक्टिस के दौरान सिर में गेंद लग गई थी जिसके बाद उन्होंने पहला वनडे भी नहीं खेला था.