- क्रिकेट न्यूज़
- News
- England vs Australia, 3rd Test: Joe Root won toss, opts to field; Marcus Harris replaces Cameron Bancroft
लीड्स टेस्ट: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगा इंग्लैंड, बैनक्रॉफ्ट की जगह हैरिस
तीसरे एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने कैमरून बैनक्रॉफ्ट की जगह मार्कस हैरिस को मौका दिया है।
Published On Aug 22, 2019, 04:03 PM IST
Last UpdatedAug 22, 2019, 04:03 PM IST
मार्कस हैरिस (AFP)
लीड्स में बारिश के चलते देरी से हुए टॉस में सिक्का इंग्लैंड के पक्ष में गिरा। इंग्लिश कप्तान जो रूट ने तीसरे एशेज टेस्ट में पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गौरतलब है कि हेडिंग्ले स्टेडियम में हुए पिछले सात में से पांच मैच उस टीम ने जीते हैं जो कि टॉस हारी है। इस आंकड़े पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने मजाक किया, उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद कर रहा था कि वो टॉस जीते।”
जैसा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले ही घोषित कर दिया था लॉर्ड्स टेस्ट में चोटिल हुए स्टीव स्मिथ तीसरा टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह मार्नस लाबुशेन को मिली है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में दो और बदलाव है। सलामी बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट की जगह मार्कस हैरिस को जगह मिली है। पीटर सिडल की जगह जेम्स पैटिनसन की वापसी हुई है। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।
भारत-वेस्टइंडीज पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशाने, ट्रैविस हेड, मैथ्यू वेड, टिम पेन (विकेटकीपर/ कप्तान), जेम्स पैटिनसन, पैट कमिंस, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): रोरी बर्न्स, जेसन रॉय, जो रूट (कप्तान), जो डेन्ली, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच।