- Home
- News
- England vs Australia Live Score Ashes 2023 Eng vs Aus 2nd test Match Day 2 Live Updates Commentary
Eng vs Aus 2nd Test Ashes 2023 Highlights: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 416 रन पर सिमटी, इंग्लैंड का स्कोर- 278/4
England vs Australia Ashes 2023 2nd test Live Score and Updates: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बनें रहें...
Published On Jun 29, 2023, 02:57 PM IST
Last UpdatedJun 29, 2023, 02:57 PM IST
Steve smith (Photo-twitter)
England vs Australia 2nd Test Day 2 Live Ashes 2023 Live Score card and Updates: एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने है. लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम खेल के दूसरे दिन लंच से पहले 416 रन पर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 278 रन बनाए हैं. हैरी ब्रूक 45 रन और बेन स्टोक्स 17 रन बनाकर नाबाद है. इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया से 138 रन पीछे है.
पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-0 से आगे है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड को दो विकेट से हराया था.
इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, एशेज 2023 दूसरा टेस्ट
- वेन्यू- लॉर्ड्स, लंदन
- तारीख- 28 जून-02 जुलाई
- समय- 3:30 PM (IST)
- कहां देखें- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
- लाइव स्ट्रीमिंग- सोनी लिव एप
इंग्लैंड की प्लेइंग-11:
बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जोश टोंग, जेम्स एंडरसन
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11:
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड