Eng vs Aus 2nd Test Ashes 2023 Highlights: ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरूआत, पहले दिन का स्कोर- 339/5
England vs Australia Ashes 2023 2nd test Live Score and Updates: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बनें रहें...
Published On Jun 28, 2023, 02:28 PM IST
Last UpdatedJun 28, 2023, 02:28 PM IST
@englandcricket
England vs Australia 2nd Test Highlights Ashes 2023 Live Score card and Updates: स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर के अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शुरुआत की है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 339 रन बनाए हैं. स्टीव स्मिथ 85 रन और एलेक्स कैरी 11 रन बनाकर नाबाद हैं.
इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव है. गेंदबाज जोश टोंग को प्लेइंग-11 में जगह दी गई है. वह मोईन अली की जगह खेल रहे हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में भी एक बदलाव हुआ है. स्कॉट बोलांड की जगह मिशेल स्टॉर्क की वापसी हुई है.
पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-0 से आगे है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड को दो विकेट से हराया था.
इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, एशेज 2023 दूसरा टेस्ट
- वेन्यू- लॉर्ड्स, लंदन
- तारीख- 28 जून-02 जुलाई
- समय- 3:30 PM (IST)
- कहां देखें- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
- लाइव स्ट्रीमिंग- सोनी लिव एप
इंग्लैंड की प्लेइंग-11:
बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जोश टोंग, जेम्स एंडरसन
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11:
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड